आज ही के दिन सिक्किम बना था भारत का 22वां राज्य, जानिए 26 अप्रैल का इतिहास
आज ही के दिन सिक्किम बना था भारत का 22वां राज्य, जानिए 26 अप्रैल का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1654- यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया.
1755- रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया.
1828- यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध का ऐलान.
1903 - गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की.
1920- महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन.
1959- क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया.
1962 - अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा. चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था. तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका.
1964 - तंगांयिका और जंजीबार के विलय के बाद तंजानिया संयुक्त गणराज्य की स्थापना हुई और जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम राष्ट्रपति बने.
1975- सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना.
1986 - तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकीरण हुआ.
1990 - वीआरपी मेनन ने 463 घंटे तक लगातार डिस्को डांस करने का विश्व रिकार्ड अपने नाम किया.
2020 - देश में कोविड महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार पहुंची. राज्यों ने कुछ दुकानें खोलने की अनुमति देकर लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने का आरम्भ कर दिया.

महिला को अपने ही हक़ के पैसे मांगना पड़ा भारी

शहर में बढ़ रहा चोरों का कहर, एक रात में 3 वारदातों को दिया अंजाम

प्लास्टिक की डिब्बी में हुआ भीषण विस्फोट, मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -