रात में भूल से भी नहीं खाना चाहिए खीरा, हो सकती हैं ये समस्याएं

रात में भूल से भी नहीं खाना चाहिए खीरा, हो सकती हैं ये समस्याएं
Share:

भीषण गर्मी के दिनों में लोग अधिकतर ठंडे फूड्स खाना पसंद करते हैं। जी हाँ और ये फूड्स शरीर और दिमाग को शांत रखने में मदद करते हैं। ऐसे में इन फूड्स में खीरा भी शामिल है। हालाँकि गर्मी के दिनों में खीरा (Cucumber) शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पानी से भरपूर होता है। इसी के साथ ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जी दरअसल इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा यह कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है। आप सभी को बता दें कि गर्मियों में इसका सेवन शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। हालाँकि रात में इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे कई समस्या हो सकती है। आइए बताते हैं इसके बारे में।

नींद आने की समस्या- जानकारों के अनुसार रात को खीरे का सेवन करने से बचना चाहिए। यह भारी खाने में शामिल है। इसको पचने में काफी समय लगता है और इसके कारण रात को गहरी नींद आने में काफी परेशानी होती है। इस वजह से रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

गैस और अपच की समस्या- खीरे में पानी की भरपूर मात्रा होती है। यह कब्ज और पाचन संबंधित समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। जी दरअसल खीरे में कूक्रिबिटिन नामक तत्व होता है और इसके कारण खीरे में एक कड़वा स्वाद होता है। यह गैस और अपच की समस्या का करण बन सकता है।

साइनसाइटिस की समस्या- खीरे की तासीर ठंडी होती है। कफ, सर्दी और सांस की समस्या से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। वहीं साइनस से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए- आपको बता दें कि गर्भवती महिलाओं को अक्सर खीरे का सेवन करने की सलाह दी जाती है। जी दरअसल खीरे में पानी अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को बार- बार मूत्रत्याग के लिए जाना पड़ता है। इस दौरान वे काफी असहज महसूस कर सकती हैं।

आज आप भी जीत सकते है हजारों रुपए का इनाम, जानिए कैसे

करण जौहर के कारण फिर खतरे में पड़ी स्टार्स की जान

मोनालिसा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, अंदाज देख मदहोश हुए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -