इस हॉलीवुड फिल्म में एंट्री करने जा रहे शुभमन गिल
इस हॉलीवुड फिल्म में एंट्री करने जा रहे शुभमन गिल
Share:

फिल्मी दुनिया और क्रिकेटर का कनेक्शन बहुत लंबे वक़्त से चला आ रहा है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी भी है, जिनका अफेयर क्रिकेटर के साथ रहा है। तो वहीं कुछ ने क्रिकेटर से विवाह तक रचा लिया है। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री  अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। इसके  साथ साथ कई क्रिकेटर ऐसे भी रहे है, जो फिल्मों में भी दिखाई दे चुके है। अब इसी लिस्ट में नया नाम जाने-माने क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम भी शामिल हो चुका है। शुभमन गिल का नाम हॉलीवुड की एक मूवी से जुड़ रहा है। तो चलिए जानते शुभमन गिल हॉलीवुड की फिल्म में क्या कार्य करने वाला है।

इस फिल्म का हिस्सा होंगे शुभमन गिल: क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम फिल्मी दुनिया से जुड़ता हुआ आया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान से भी जोड़ा जा चुका है। इन दोनों के अफेयर को लेकर भी खबरें भी सामने आ ही गई है। लेकिन अब इसके बाद शुभमन गिल का नाम एक हॉलीवुड मूवी से जुड़ रहा है। 

शुभमन गिल हॉलीवुड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ का भाग बनने जा रहे है। इस मूवी के हिंदी और पंजाबी वर्जन में अपनी आवाज देने जा रहे है।  खबरों का कहना है कि ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ 2 जून को रिलीज होने जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद शुभमन गिल के फैंस काफी खुश दिखाई दे रही है। 

Cameron Diaz ने अपने अभिनय से किया लोगों को खुश

आप नहीं जानते है होंगे Nicolas Cage के बारें में ये बातें

अपनी बेटी की मौत से टूट गए थे कियानू रीव्स

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -