श्रुति नहीं होगी 'हेरा फेरी 3' मे
श्रुति नहीं होगी 'हेरा फेरी 3' मे
Share:

बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रुति हासन से 'हेरा फेरी 3' मे काम करने के लिये बात की गई थी। पर श्रुति अभी बहुत बीजी चल रही है इसलिए वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पा रही है। 'हेरा फेरी 3' नीरज वोरा की फिल्म है। श्रुति अभी दो दक्षिणी फिल्मों की प्रतिबद्धताओं के कारण यह फिल्म नहीं कर रही है ऐसा श्रुति के प्रवक्ता ने बताया है। 

श्रुति जल्द ही हिन्दी फिल्म मे भी काम करेगी उनकी हिन्दी फिल्म मे होने की घोषणा आपको जल्दी ही सुनने को मिलेगी। श्रुति की अगली फिल्म अभिषेक बच्चन के साथ हो सकती है। 'हेरा फेरी' फिल्म का यह तीसरा भाग होगा। इस फिल्म के दोनों भाग मे अक्षय कुमार ने काम किया है पर इस फिल्म के तीसरे भाग मे शायद अक्षय नहीं हो सकते है। 

'हेरा फेरी 3' मे जॉन अब्राहम,ईशा गुप्ता,परेश रावल,नेहा शर्मा और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका मे दिखाई देने वाले है। श्रुति तमिल फिल्म 'पूली' मे विजय के साथ और 'सिंघम 3' मे सूर्या के साथ दिखाई देने वाली है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -