बड़े शुभदायक होते हैं श्वेतार्क गणेश
बड़े शुभदायक होते हैं श्वेतार्क गणेश
Share:

देशभर में श्रीगणेश जी को विराजित करने की तैयारियां चल रही हैं कई बड़े - बड़े गणेश मंडल अपने पांडालों के लिए श्रीगणेश जी की मूर्तियों को बुक कर आए हैं तो कुछ ने मूर्तिकारों के पास आॅर्डर दिए थे और अब वे अंतिम तौर पर उनका अवलोकन करने पहुंचे हैं। कई लोग भगवान गणेश जी की मूर्तियों को आज शाम ही ले आऐंगे जिससे अलसुबह ही भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की जा सके।

भगवान श्री गणेशोत्सव का पर्व सोमवार के शुभ संयोग से प्रारंभ हो रहा है। यह भगवान शिव का शुभ दिन है। ऐसे में भगवान शिव के गणों के प्रधान गणेश जी इस दिन विशेषतौर पर प्रसन्न होंगे। भगवान श्री गणेश जी प्रथम पूज्य देव हैं। भगवान गणेश वे भगवान हैं जिनकी हर कार्य में प्रारंभ में ही आराधना की जाती हैं कोई भी कार्य करने से पहले भगवान श्री गणेश की आराधना ही की जाती है।

इसके बाद वह कार्य प्रारंभ होता है। भगवान श्री गणेश जी का स्वरूप बेहद ही शुभ है और यह प्रेरणादायी भी है। दरअसल भगवान श्री गणेश को लंबोदर कहा जाता है इसका अर्थ है कि भगवान श्री गणेश ने अपने उदर में सारे विश्व को समाया हुआ है। इसी तरह से हमें भी प्रेरणा मिलती है कि हम इस संसार में जो अच्छा है उसे अपनाते हुए सकारात्मकता के साथ चलें। यहां कई बार नकारात्मका मिलती है लेकिन हम इसका आंकलन करें। न तो उसका विरोध करें और न ही उसे अपनाऐं हां उसका आंकन करने के बाद जो सकरात्मक हो उसे जरूर अपनाऐं।

भगवान श्री गणेश गणों के ईश हैं अर्थात गणों के देव हैं। ये हमारी पांच ज्ञानेंद्रियों, पांच कमेंद्रियों को नियंत्रित करने की सलाह देते हैं। भगवान श्री गणेश जी के हाथ में जो अंकुश होता है वह हमें जीवन में कई स्थानों पर अंकुश रखने की प्रेरणा देता है। इतना ही नहीं विभिन्न प्रकार के भगवान श्री गणेश की मूर्तियां भी बेहद फलदायी होती हैं।

दरअसल भगवान श्री गणेश की मूर्ति यदि उल्टी सूंडवाली होती है तो भगवान श्री गणेश बेहद ही शुभ फलदायी होते हैं लेकिन इन गणेश जी का पूजन कार्य बहुत ही ध्यान से करना होता है। सफेद आंकड़े के श्री गणेश जी तंत्रोक्त क्रियाओं में अच्छा फल देते हैं इन्हें श्वेतार्क गणेश कहा जाता है। पारद के श्री गणेश भी बेहद शुभफलदायी होते हैं। ये धन संपदा प्रदान करते हैं। बैठे गणेश बहुत ही शुभ होते हैं। नृत्य करते भगवान गणेश जीवन में प्रसन्नता लाते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -