धूम धाम से होगा श्री राम का विवाह
धूम धाम से होगा श्री राम का विवाह
Share:

टीकमगढ़। प्रभु श्री राम के विवाह महोत्सव की तैयारी बड़ी ही धूम धाम से शुरू हो गई है। यह महोत्सव पुरे 5  दिन तक चलेगा। भगवान श्री राम का विवाह महोत्सव शहर के ऐतिहासिक व प्राचीन नजरबाग मंदिर में होगा। इस समारोह में शुक्रवार की रात को भगवन श्री राम की लग्न पत्रिका लिखी जा चुकी  है। आज यानि 26 नवंबर को गणेश पूजन होगा व महिला संगीत और भजन कीर्तन भी होंगे।  

नजरबाग मंदिर के पुजारी सुरेंद्र मोहन द्विवेदी के अनुसार जिस तरह हर साल भगवान श्री राम का विवाह महोत्सव मनाया जाता है  उसी तरह इस वर्ष भी भगवान श्री राम का विवाह महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जायेगा। 27 नवंबर को भगवान के विवाह  का मंडप सजाया जायेगा और साथ ही में. संगीतमय सुंदरकांड भी होगा।  इसके बाद भगवान श्री राम  की बारात  28 नवंबर को ढोल नगाड़े और बड़े ही धूम धाम की साथ निकाली जाएगी। 

 नगर में भ्रमण के बाद बारात मंदिर में वापिस लौटेगी। इसके बाद पुरे विधि विधान के साथ मंदिर परिसर में प्रभु का टिका किया जायेगा और विवाह संस्कार की सारी रस्मे होगी । मंदिर के पुजारी ने बताया की 29 नवंबर को भगवान सत्यनारायण की कथा व प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जायेगा। कथा और प्रसाद वितरण के साथ ही विवाह महोत्सव का समापन किया जायेगा।   

नजरबाग मंदिर के अलावा भी शहर के प्राचीन जानकी बैग मंदिर, शिव धाम कुंडेश्वर मंदिर और विजय राघव मंदिर में भी श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव का आयोजन पुरे विधि विधान के साथ पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा।

श्री राम विवाह महोत्सव के समारोह पर नजरबाग  मंदिर को बड़े ही सुंदर रूप से रंग बिरंगी रोशनी के साथ मंदिर परिसर को सजाया जाएगा। विवाह वाले दिन पूरी रात भजन कीर्तन भी किए  जाएगा। 

पुलिस को अवैध गांजे की खेप पकड़ने में मिली सफलता, गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख

'कलेक्टर अंकल… वे मस्जिद से चिल्लाते क्यों हैं?, WhatsApp पर वायरल हो रही है अजान से परेशान बच्चों की ये चिट्ठी

अत्यधिक चारा खाने से हाथी हुआ बेहोश, हुआ उपचार- बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -