श्री मंगलनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
श्री मंगलनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Share:

उज्जैन: इन दिनों श्रद्धालुओं द्वारा मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2016 के महापर्व का आंनद लिया जा रहा है। इस दौरान शहर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद हैं। प्रतिदिन श्रद्धालुओं का सैलाब यहां के श्री मंगलनाथ मंदिर में उमड़ रहा है। मंगलवार को यहां पर भात पूजन के लिए लगने वाली कतार भी बढ़ जाती है। हालात ये है कि इन की बुकिंग फुल चल रही है। बड़े पैमाने पर देश - विदेश के श्रद्धालु यहां आकर श्रद्धा से भात पूजन करते हैं।

सिंहस्थ 2016 के दौरान श्री मंगलनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार भी किया गया है। मंदिर का मुख्य द्वार आकर्षक अंदाज़ में निर्मित किया गया तो दूसरी ओर टीले पर प्रतिष्ठापित मंदिर के जर्जर हिस्से को फिर से निर्मित कर दिया गया है। मंदिर में आस्थावानों का सैलाब उमड़ा रहता है। मान्यता है कि जन्मकुंडली में मांगलिक दोष होने पर यहां पर भात पूजन करवाने से श्रद्धालुओं को लाभ होता है। 

जन्मकुंडली में श्री मंगल का जो भी प्रभाव होता है वह लाभप्रद हो जाता है। भगवान मंगलदेव का यह मंदिर अतिप्राचीन है। मान्यता है कि धरतीपुत्र मंगलदेव की उत्पत्ती यहां से ही हुई थी। यह स्थल बहुत ही लोकप्रिय और महत्वपूर्ण है। यहां पर शिवलिंग स्वरूप में भगवान श्री मंगलनाथ का पूजन होता है। मंगलवार को भातपूजन का विशेष महत्व होता है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -