अद्भुत संयोग में सोमवार को मनेगी महाशिवरात्रि
अद्भुत संयोग में सोमवार को मनेगी महाशिवरात्रि
Share:

इस बार फिर महाशिवरात्रि को बोल बम के जयकारे लगेंगे। हर कहीं शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा और श्रद्धा हिलोरे लेगी। श्रद्धालु कतारों में लगकर भगवान श्री शिव का ध्यान करेंगे और उनके दर्शन कर पुण्यलाभ कमाऐंगे। ऐसे में बारह ज्योर्तिलिंगों के दर्शनों के लिए भी कई श्रद्धालु उमड़ेंगे। 7 मार्च को आने वाला यह पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। देवों के देव महादेव की आराधना का महापर्व शिवरात्रि का संयोग सोमवार के साथ होने से यह विशेष पुण्यदायी मानी जाएगी। साथ ही इस दिन पंचग्रही योग बनने से यह विशेष महत्वपूर्ण होगी।

दरअसल इस दिन 7 शिवयोग भी बन रहा है जो इसके महत्व को और बढ़ा देगा। यह शिवयोग धनिष्ठा नक्षत्र में 7 मार्च को आएगा। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व भोले बाबा के प्रिय वार पर आएगा। दरअसल वर्ष 2012 के बाद यह शुभ संयोग बननेगा। जिसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। हालांकि इस पर्व पर चांडाल योग बनने जा रहा है। जिसे लेकर श्रद्धालु आशंकित हैं लेकिन मान्यता के अनुसार काल के भी काल महाकाल की आराधना के लिए हर समय उत्तम है। जिसके चलते महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धार्मिक उल्लास के साथ मनाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं।

भगवान शिव का श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे तो श्रद्धालुओं द्वारा व्रत रखा जाएगा। कुछ श्रद्धालु खिचड़ी और फल - प्रसादी भी वितरित करेंगे। मान्यता है कि देवी मां शक्ति पार्वती और श्री शिव जी के विवाह के इस दिन श्रद्धालुओं द्वारा शिव का पूजन करने से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इस दिन व्रत करने वाले को फल, पुष्प, चंदन, बिल्वपत्र, धतूरा, धूप, दीप और नैवेद्य से पूजन करना होता है। हालांकि श्रद्धा से जो भी चढ़ाया जाए भगवान शिव उसे ग्रहण करते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -