कन्हैया के जन्म की छाई हर कहीं खुशियां
कन्हैया के जन्म की छाई हर कहीं खुशियां
Share:

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जी हां, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व है ही ऐसा कि सभी खुश हो उठते हैं। कान्हा की भक्ति में सराबोर होकर हर कोई हरे कृष्णा, राधे कृष्णा करने लगते हैं। भगवान श्री कृष्ण की भक्ति का उजास इस पर्व के काफी पहले से ही हर ओर छाने लगता है। इस बार भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर देशभर में तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में कृष्ण मंदिर सजकर तैयार हैं। भगवान श्रीकृष्ण की पौशाकें बाजारों में सज रही हैं। मंदिरों में भी आकर्षक सजावट की जा रही है।

बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण को सजाने का सामान, उनकी बांसुरी आदि भी मिल रही है। मंदिर कृष्ण भक्ति के रस में सराबोर हैं। कई ऐसे शहर हैं जहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व दो दिनों तक मनाया जाता है। मध्यप्रदेश का धार्मिक पर्यटन नगर उज्जैन भी कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गया है। हर कहीं भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर आकर्षक अंदज़ में सजाए गए हैं।

यहां पर गोपाल मंदिर स्थित श्री द्वारकाधीश गोपाल मंदिर, भरतपुरी स्थित इस्काॅन मंदिर, फ्रीगंज स्थित श्रीराम सीता, राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री द्वारकाधीश गोपाल मंदिर और इस्काॅन मंदिर में धूम होती है तो उसके बाद फ्रीगंज के मंदिर में भी श्रीकृष्ण की भक्ति का नज़ारा हर ओर दिखाई देता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर सारा शहर उल्लासित वातावरण में नज़र आएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -