चिंताओं को हर मन को स्थिर करते हैं श्री चिंतामणि गणेश
चिंताओं को हर मन को स्थिर करते हैं श्री चिंतामणि गणेश
Share:

श्री गणेश अपने श्रद्धालुओं के कष्टों को हर लेते हैं भगवान श्री गणेश श्रद्धालुओं के सभी विघ्नों को नष्ट कर देते हैं जिससे उनका अनिष्ट नहीं होता। यूं तो धरा धाम पर भगवान श्री गणेश के कई ऐसे मंदिर हैं जो बहुत ही चमत्कारी हैं। मगर प्रमुखतौर पर भगवान के अष्ट विनायक गणपति दर्शन को बेहद पुण्यदायी माना जाता है। भगवान के ये धाम बेहद जागृत हैं। इन मंदिरों में भगवान स्वंभू स्वरूप में विराजमान हैं। भगवान के इन दर्शनों से कई जन्मों का पुण्य मिलता है। अष्टविनायक में एक श्री गणेश हैं श्री चिंतामणि गणेश।

जी हां, भगवान चिंतामणी गणेश जी का मंदिर महाराष्ट्र राज्य में पुणे जिले के हवेली तहसिल में हैं। दरअसल भगवान का मंदिर जहां पर है वह क्षेत्र थेऊर नामक गांव कहलाता है। भगवान यहां जागृत स्वरूप में विराजमान हैं। भगवान श्री गणेश का यह मंदिर महाराष्ट्र राज्य में है। यह मंदिर 8 पीठों में है। भगवान श्री गणेश जी चिंतामणी के नाम से लोकप्रिय है। इसका अर्थ है। भगवान श्री गणेश सभी चिंताओं को हर लेते हैं।

भगवान के इस मंदिर में भगवान की सिंदूरी मूर्ति प्रतिष्ठापित है। मूर्ति के आसपास चांदी की सजावट की जाती है। भगवान को सुंदर पुष्प मालाऐं समर्पित की जाती हैं। इतना ही नहीं भगवान श्री गणेश जी के इस मंदिर में बुधवार, संकष्टी चतुर्थी, तिल चतुर्थी, श्री गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालु बड़े पैमाने पर उमड़ते हैं। भगवान का आकर्षक श्रृंगार भी किया जाता है। भगवान के इस मंदिर के समीप भीमा, मुला और मुथा नदियों का संगम है।

श्रद्धालुओं को यहां पर मनोवांछित फल मिलता है। माना जाता है कि यहां पर ब्रह्मा जी ने अपने मन को स्थिर किया था। यहां आकर श्रद्धालुओं की सभी चिंताऐं दूर हो जाती हैं। यदि यहां सड़क मार्ग से आना हो तो यह मंदिर पुणे - सोलापुर महामार्ग पर है। पुणे से इसकी दूरी करीब 22 किलोमीटर है। मंदिर का निर्माण मराठा सरदारों द्वारा करवाया गया था। दरअसल मुख्य मंदिर का निर्माण धरणीधर महाराज देव ने तैयार करवाया था। दरअसल वे गोसावी परिवार के थे। इसके बाद माधवराव पेशवा ने मंदिर का बाहरी कक्ष लकड़ी से तैयार करवाया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -