मंछामन जो करते हैं मनोकामनाऐं पूर्ण !
मंछामन जो करते हैं मनोकामनाऐं पूर्ण !
Share:

भगवान श्री गणेश जो कि श्रद्धालुओं पर प्रसन्न होकर उन्हें रिद्धि और सिद्धि का वरदान देते हैं। इतना ही नहीं हर किसी भी कार्य में भगवान श्री गणेश का प्रथम स्वरूप में पूजन किया जाता है। भगवान श्री गणेश बड़े मंगलकारी होते हैं। भगवान श्री गणेश की सुंड के अनुसार भी उनका पूजन किया जाता है। दरअसल यदि उनकी सूंड बाईं ओर हो तो उनका पूजन बेहद अलग तरह से किया जाता है। ऐसे में वे जल्द ही फल प्रदान करते हैं।

भगवान श्री गणेश का पूजन महाराष्ट्र में अष्ट विनायक के तौर पर होता है तो वे मध्यप्रदेश के उज्जैन में षडविनायक के तोर पर पूजे जाते हैं। भगवान अष्टविनायक सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। अलग अलग स्थानों पर भगवान श्री गणेश के आठ स्वरूप विराजमान हैं। ऐसे ही उज्जैन में षडविनायक हैं। जिनमें एक हैं मंछामन।

श्री मंछामन गणेश के दर्शनमात्र से सभी इच्छाऐं पूर्ण हो जाती हैं। यह मंदिर बेहद अद्भुत और प्राचीन है। यहां पर भगवान श्री गणेश का अद्भुत स्वरूप है। माना जाता है कि यहां पर राम-लक्ष्मण और माता सीता ने दर्शन किए थे। मंदिर में बुधवार, तिल चतुर्थी और अन्य शुभ अवसरों पर भी श्रद्धालु उमड़ते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -