5000 से भी कम में मिल सकते हैं यहाँ दुल्हन के शानदार लहंगे
5000 से भी कम में मिल सकते हैं यहाँ दुल्हन के शानदार लहंगे
Share:

जल्द ही शादियों का सीजन आने वाला है। ऐसे में अगर आप शॉपिंग करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप दिल्ली जा सकते हैं लेकिन दिल्ली में कहाँ यह आज हम आपको बताएंगे। 

लाजपत नगर मार्केट- अगर आपको अभी तक अपना मनपसंद लहंगा नहीं मिला है तो आप लाजपत नगर की सैर कर सकते हैं। यहां आपको 5000 या उससे कम के लहंगे की बड़ी वैरायटी मिल जाएगी। जी हाँ और यह जगह पारंपरिक कपड़ों का केंद्र है, ऐसे में आपको यहाँ लहंगा भी मिलेगा और कई खूबसूरत आभूषण भी मिलते हैं। यहां आपको 3000-4000 के अंदर कई लहंगे मिल जाएंगे।

करोल बाग मार्केट- यहाँ आपको तरह-तरह की डिजाइनर साड़ियां और लहंगे मिल जाएंगे। यहां कई स्टोर्स पर एक लहंगे के लिए 5000 रुपए, देने होंगे और यहाँ आपको एक से एक वैरायटी मिल जाएगी। यहाँ मीना बाजार और फ्रंटियर बाजार जैसी कई दुकानें हैं जहां आप अपने लिए सबसे अच्छी शादी की पोशाक चुन सकते हैं।

चांदनी चौक- यह ज्यादातर शादियों की खरीदारी के लिए वन स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में प्रसिद्ध है। आपको यहां हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे, अगर आप साड़ी खरीदना चाहते हैं तो यहां कई तरह की साड़ियां मौजूद हैं। इसके अलावा अगर आप सस्ते लहंगे लेना चाहते हैं तो यह जगह सस्ते लहंगे के लिए भी मशहूर है।
 

ग्रेटर कैलाश उर्फ ​​जी.के- ग्रेटर कैलाश में भी कई डिज़ाइनर स्टोर हैं, जहां लहंगों की रेंज थोड़ी बढ़ जाती है, लेकिन यहां कुछ सस्ते लहंगे भी उपलब्ध हैं, जो आपको पसंद आ सकते हैं।

एक बार जरूर जाए भारत की इन सबसे भूतिया जगहों पर, कभी भुला नहीं पाएंगे आप

पहली बार जा रहे हैं विदेश तो इन बातों का रखे खास ख्याल

पार्टनर के साथ बिताना है निजी वक्त तो घूम आएं भारत के ये ऑफ सीजन वाले हिल स्टेशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -