पार्टनर के साथ बिताना है निजी वक्त तो घूम आएं भारत के ये ऑफ सीजन वाले हिल स्टेशन
पार्टनर के साथ बिताना है निजी वक्त तो घूम आएं भारत के ये ऑफ सीजन वाले हिल स्टेशन
Share:

अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं सबसे बेहतरीन जगहों के बारे में जहाँ जाकर आप अपने पार्टनर के साथ ख़ुशी से बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

जयपुर- राजाओं-महाराजाओं की धरती कहे जाने वाली राजस्थान की राजधानी गुलाबी शहर 'जयपुर' घूमने के लिए बेहद शानदार जगहों में से एक है। जी दरअसल यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छा समय बिता सकते हैं। यहाँ राजशाही ठाठ के साथ आप अपने पार्टनर के साथ रह सकते हैं। यहाँ आप हवा महल, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला घूम सकते हैं।

शिमला- हिमाचल में बसा शिमला एक ऐसा स्थान है, जहां बहुत खूबसूरत दृश्य नजर आता है। बर्फीली चादरों से घिरा हुआ ये पर्यटन के लिए खासा प्रसिद्ध है। यहाँ आपको बर्फ के ऊंचे-ऊंचे पहाड़, चट्टान दिखाई देंगे। यहां पर घूमने के लिए जाखू हिल, मॉल रोड, कुफरी जैसी शानदार जगहें हैं।

मनाली- मनाली को हिमाचल के धड़कन के रूप में देखा जाता है। जी दरसल यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहाँ आपको घूमने के लिए हिडिम्बा देवी मंदिर, रोहतांग पास, सोलंग वैली व पार्वती वैली जैसी शानदार जगहें मिलेंगी।

नैनीताल- उत्तराखंड की वादियों में बसा नैनीताल बेहतरीन है। नैनीताल खासतौर पर अपने लेक के लिए जाना जाता है और यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ बोट की सवारी भी कर सकते हैं। यहां पर नैना देवी का मंदिर, माल रोड, जू, सनसेट व्यू प्वॉइंट बेहद खास है।

लेह-लद्दाख- कपल्स के सबसे फेवरेट स्थानों में लेह-लद्दाख का नाम सबसे पहले आता है। यहाँ की वादियां, यहां की फिजाएं एक अलग ही सुकून देती हैं। यहां घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ मस्ती कर सकते हैं।

केरल- दक्षिण में बसा केरल किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर घूमने के लिए कई शानदार जगहें है। यहां पर बोट हाउस है जहां ठहरना हर कोई चाहता है। यहां के बोट हाउस आपको 7000 - 25000 तक में मिल जाएंगे, जिसमें रूकना भी किसी राजशाही फीलिंग से कम नहीं है।

कश्मीर- यहां पर डल झील में बोट की सवारी अच्छी लगती है। यहाँ काफी लोग सिर्फ फोटो क्लिक करवाने के लिए जाते हैं। इस झील में आपको छोटे-मोटे दुकान भी दिख जाएंगे, जो नाव पर तैरते हुए रहते हैं।

पहली बार जा रहे हैं विदेश तो इन बातों का रखे खास ख्याल

जादू-टोने के लिए मशहूर हैं भारत की ये 6 जगहें, जाना है तो रहें जरा संभलकर

इन जगहों पर परोसी जाती है "ओणम साद्या" की पारंपरिक थाली, एक बार जाएं जरूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -