OMG! स्टेज पर एंट्री लेते ही 12 फीट की ऊंचाई से गिरे दूल्हा-दुल्हन, हुआ ये हाल
OMG! स्टेज पर एंट्री लेते ही 12 फीट की ऊंचाई से गिरे दूल्हा-दुल्हन, हुआ ये हाल
Share:

इस वक़्त भारत में शादियों का मौसम चल रहा है। इस के चलते दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। आजकल शादियों में ग्रैंड एंट्री का चलन चल पड़ा है। ऐसा करना एक जोड़ी को भारी पड़ गया तथा वह एक बड़े दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

दरअसल ये घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन ग्रैंड एंट्री लेने के चक्कर में एक झूले पर बैठे हुए हैं। दूल्हा-दुल्हन गोल रिंग की भांति बने झूले पर बैठकर प्रवेश लेने ही वाले थे, मगर अचानक झूले की रस्सी टूट जाती है तथा दोनों स्टेज पर 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाते हैं। हालांकि गनीमत यह रही कि दूल्हा-दुल्हन को बहुत अधिक चोटें नहीं आईं। 

वही जिस वक़्त यह दुर्घटना हुई उसे देखकर दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोग बहुत डर गए थे। जैसे ही झूले की रस्सी टूटी वैसे ही शादी कार्यक्रम में हंगामा मच गया। रायपुर के थानाक्षेत्र तेलीबांधा में एक होटल में यह शादी हो रही थी। एक इवेंट कंपनी को दूल्हा-दुल्हन के ग्रैंड एंट्री एवं शादी कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई थी। शनिवार को शादी के चलते स्टेज पर आतिशबाजी चल रही थी तथा दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री पर लोग डांस कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल गुजरात से आगे निकल गया है: बघेल

बजरंग दल ने रद्द कराया ‘पाकिस्तानी फूड फेस्टिवल’, कांग्रेस पार्षद ने शेयर की थी तस्वीर

गुजरात सरकार ने विमानन ईंधन के वैट में 5 प्रतिशत की कटौती की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -