सूटकेस में मिली लड़की की लाश को लेकर हुआ हैरतंअगेज खुलासा, प्रेमी ने ही क़त्ल कर फेंका शव
सूटकेस में मिली लड़की की लाश को लेकर हुआ हैरतंअगेज खुलासा, प्रेमी ने ही क़त्ल कर फेंका शव
Share:

मुंबई: हाल ही में दो दिन पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुबंई (Mumbai) में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी। यहाँ सेंट्रल मुंबई के कुर्ला में सूटकेस में महिला का शव मिला था। वही अब घटना का खुलासा करते हुए पुलिस एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवक का मृतक लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। लड़की मध्य मुंबई के धारावी की रहने वाली थी। 

मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शांति नगर में सीएसटी मार्ग पर रविवार को एक लावारिस सूटकेस से 25 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया था। तत्पश्चात, कुर्ला थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था तथा मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की इकाई-5 भी मामले की तहकीकात कर रही थी। पुलिस की टीम ने मौके पर लगे हुए CCTV कैमरे और इंटेलीजेंस की सहायता से अपराधी के बारे में पता लगाया। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराधी की तलाश आरम्भ की। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी अस्कर मनोज बरला को दबोच ल‍िया है वो ओड‍िशा भागने की फिराक में था। 

वही आरोपी ने शनिवार को अपनी प्रेमिका का गला दबाकर क़त्ल किया था। दोनों के बीच पिछले काफी वक़्त से विवाद चल रहा था। आरोपी अस्कर मनोज बरला को प्रेमिका के चरित्र पर शक था तथा उसे लगता था कि जहां वह हाउसकीपिंग का काम कर रही थी, वहीं पर उसका नया प्रेमी भी काम कर रहा था। अपराधी ने बताया क‍ि वो और उसकी ल‍िव-इन पार्टनर प्रतिमा पवल कीसपट्टा बीते 2 वर्षों से एक साथ थे और लगभग 1 महीने से धारावी इलाके में रह रहे थे। महिला हाउसकीपिंग का काम करती थी तथा इस नौकरी को उसने कुछ दिनों पहले ही छोड़ा था। अपराधी अस्कर मनोज बरला को महिला के चरित्र पर शक था तथा उसे लगता था कि जहां वह हाउसकीपिंग का काम कर रही थी, वहीं पर उसका नया प्रेमी भी काम कर रहा था।  

मोदी-ट्रूडो की वर्चुअल बैठक से पहले भारत सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

चीन सीमा के पास गंगटोक में प्रवचन देंगे दलाई लामा, इस दिन होगा कार्यक्रम

इस शो में पार हुई इंटीमेसी की हदें, एल्विश बोले- 'काश 8-10 लड़कियों संग...'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -