कोर्ट में न्याय मिलता है, लेकिन अब धार्मिक तनाव भी मिलने लगा है
कोर्ट में न्याय मिलता है, लेकिन अब धार्मिक तनाव भी मिलने लगा है
Share:

मुंबई : महाराष्ट्र के शनि शिगणापुर मंदिर में महिलाओं को पूजा किए जाने का अधिकार देने पर शिवसेना कोर्ट पर खफा है। शिवसेना ने कोर्ट के इस फैसले पर सवाल उठाए है। उनका कहना है कि क्या यह नियम मुसलिमों पर भी लागू होता है। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में एक लेख लिखकर कोर्ट के इस फैसले पर असहमति प्रकट की है। सामना में कहा गया है कि क्या इसके बाद महिलाओं को मस्जिद में भी प्रवेश करने दिया जाएगा। कोर्ट ने हर बार की तरह इस बार भी राजकर्ता के हाथ में निर्णय देकर माहौल को गरमाने में मदद किया है।

शिवसेना के मानना है कि शनि मंदिर के विवाद को आफसी सहमति से हल किया जाना चाहिए। यह ठीक उसी प्रकार है, जैसे सांई बाबा किस धर्म के है, यह नहीं बताया जा सकता। पार्टी ने कहा कि जिस प्रकार से श्रद्धा के विषय में राजनीति नहीं होनी चाहिए, उसी तरह अदालत को भी हमारी श्रद्धा की धज्जियां नहीं उड़ानी चाहिए।

न्याय के मंदिर में न्याय मिलता है, लेकिन अब तो धार्मिक तनाव भी मिलने लगा है। सामना में उठाए अपने सवालों में शिवसेना ने पूछा है कि क्या अब कोर्ट महिलाओं को दरगाहों औऱ मस्जिदों में भी प्रवेश की अनुमति देगा। क्या महिलाएं इन जगहों पर भी जा सकेगी। कोर्ट में लंबित पड़े हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश के मामले का भी शिवसेना ने हवाला दिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -