कल जिसके आँखों में पानी नही आता था, आज उनकी आँखो के कोर गीले हो रहे है
कल जिसके आँखों में पानी नही आता था, आज उनकी आँखो के कोर गीले हो रहे है
Share:

मुंबई : सियासत के इस खेल में कल जो आपका है वो आज किसी और का औऱ आज जो आपका है वो कल किसी और का। रोज नए दोस्त तो रोज नए दुश्मन बनते है। जो कल तक सरकार के खिलाफ विरोध के स्वर बोल रही थी, आज स्वभाव में नरमी है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में महाराष्ट्र सरकार की तारीफ की है, इसका कारण है राज्य में दाल की कीमतों में स्थिरता। सामना में सरकार का अभिनंदन शीर्षक के साथ लिखा गया है कि शिवसेना के मंत्रियों के कहने पर राज्य में अरहर दाल 120 रु की दर से बेचा जा रहा है। सामना में यह भी लिखा है कि शिवसेना और बीजेपी केवल हुंकार नही भर रही ब्लकि महंगाई से लड़ने का हल भी ढूंढ रही है। इस बात को विरोधी ध्यान में रखें।

पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यह भी लिखा है कि दाल के भाव बढ़ते ही विरोधियों को मुद्दा मिल गया है। यह भी सत्य है कि विकास के मार्ग में अब भी कांग्रेस के शासनकाल की बकासुरी प्रवृति रोड़ा बन रही है। सामना मे यह भी लिखा है कि कांग्रेस ऐसे बोल रही है, जैसे उनके शासनकाल में राम राज था। महाराष्ट्र के हर घर से जैसे सोने का धुआं निकलता रहा हो, इस तरह का ढिंढोरा पवार जैसे लोग पीट रहे हैं।

किसानों पर कृपा बरसाने के मुद्दे पर पार्टी ने लिखा है कि किसानों की आत्महत्याओं और चिंताओं से जिसके आँख में कभी पानी नही आया, दाल के दाम बढ़ते ही उनकी आँखो के कोर गीले हो गए, ये ढोंग नही तो क्या है। कालेधन पर सरकार की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि दाल महंगी होने पर पानी में आग लग जाती है, ये लपटें आज निकल रही हो, पर बीज पहले के बोए हुए है और इसका कारण कांग्रेस है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -