किसानों को ना घसीटा जाए राजनीति के दलदल में
किसानों को ना घसीटा जाए राजनीति के दलदल में
Share:

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को राजनीति का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए और उनके मुद्दे पर राजनीति से बचना चाहिए। वे देश के अन्नदाता हैं। उन्हें हर सहूलियत दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार रात एक समाचार चैनल द्वारा कृषि विकास पर आयोजित एमपी समिट को संबोधित करते हुए कहा, "राज्य ने सिंचाई क्षमता बढ़ा कर कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है, यदि खेती अच्छी होगी तो अर्थव्यवस्था भी टिकाऊ बनेगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी के दौर में भी खेती में प्रगति से प्रदेश की अर्थव्यवस्था अप्रभावित रही।" चौहान ने एक सवाल के जवाब में कहा, "जब खेती फायदे का धंधा बनेगी तो आत्महत्या जैसी घटनाएं अपने आप रुक जाएंगी।

बीज, खाद, पानी, बिजली, खेती की लागत में कमी, उपज के अच्छे दाम, भण्डारण क्षमता में वृद्धि, ब्याज रहित कर्ज देने जैसे प्रयासों से प्रदेश की खेती में आशातीत वृद्घि हुई है।" चौहान ने कहा कि केन्द्र का भूमि अधिग्रहण विधेयक किसान विरोधी नहीं है। वषों से किसानों की जमीनें औने-पौने दामों पर अधिगृहीत की जाती थीं। आज सही दिशा में कदम बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अच्छा काम नहीं करती तो लोग नकार देते हैं। चौहान ने किसानों की आर्थिक स्थिति के संबंध में कहा, "जबतक किसानों को बेहतर विकल्प नहीं मिलेंगे, वे सूदखोरों के चक्कर में उलझते रहेंगे। मध्य प्रदेश में यह स्थिति लगभग समाप्त हो गई है।

किसानों को बेहतर विकल्प देने के प्रयास हो रहे हैं।" बिजली की स्थिति के सबंध में चौहान ने कहा कि आज 14 हजार मेगावाट बिजली है, जो राज्य की जरूरत से ज्यादा है। किसानों को पर्याप्त बिजली मिल रही है। अनाज भंडारण पर चौहान ने कहा कि भंडारण क्षमता कई गुना बढ़ी है। आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था पर पूछे गए सवाल के जवाब में शिवराज ने कहा कि अब अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है। रोजगार निर्माण का क्षेत्र खुल रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -