मोदी की राह चले शिवराज, नहीं मनाऐंगे छुट्टियां
मोदी की राह चले शिवराज, नहीं मनाऐंगे छुट्टियां
Share:

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस वर्ष की समाप्ति पर अवकाश पर नहीं जाऐंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 31 दिसंबर के अवसर पर शिरडी और त्र्यंबकेश्वर पहुंचेंगे। शेष समय वे विकासीय योजनाओं और अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा में व्यतीत करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आम तौर पर वर्ष के अंतिम सप्ताह में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज के अवकाश पर जाने की चर्चा इस बार भी हुई।

इस दौरान यह बात सामने आई कि शिवराज इस बार भी अवकाश पर जा सकते हैं मगर अब यह जानकारी सामने आई है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शिरडी और त्र्यंबकेश्वर के दर्शन के लिए जाऐंगे और अपने अवकाश में कटौती करेंगे। वे नववर्ष का अवकाश नहीं मनाऐंगे। बस 31 दिसंबर को देव दर्शन यात्रा पर पहुंचेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार परिवार के साथ वे अवकाश पर जाते रहे हैं। इस बार भी उनके अवकाश पर जाने की चर्चा चलती रही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कुणाल अमेरिका से और कार्तिकेय पुणे से भोपाल पहुंचे हैं। ऐसे में यह समझा जा रहा था कि शिवराज परिवार के साथ समय बिताऐंगे।

मगर अब यह बात सामने आई है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अधिकारियों की सीआर पर औपचारिक हस्ताक्षर करने की परंपरा को खत्म करेंगे। वे स्वयं अधिकारियों की सीआर को रीडकर टीप देंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार का दिन इस तरह से रखा है जिसमें वे किसी से नहीं मिलेंगे। हां वे अपने दोनों बेटों के साथ भोपाल में समय व्यतीत करेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -