योगी की तरह एक्शन में शिवराज, अब MP में बूचड़खानो पर डलेगा ताला
योगी की तरह एक्शन में शिवराज, अब MP में बूचड़खानो पर डलेगा ताला
Share:

धार। अब मध्यप्रदेश में भी अवैधरूप से बूचड़खाने नहीं संचालित हो सकेंगे। यह बात राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। दरअसल राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार जिले के तहत आने वाले श्री मोहनखेड़ा तीर्थ में जैन मुनिश्री ऋषभ चंद्रविजय मसा के आचार्य पद पट्टाभिषेक महामहोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैन धर्म द्वारा जियो और जीने दो का आधार दिया है। इस धर्म में अहिंसा की बात कही गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसे आत्मसात किए जाने की जरूरत है। उनका कहना था कि प्रदेश में अवैध बूचडखाने संचालित नहीं होने दिए जाऐंगे। इन पर कार्रवाई की बात उन्होंने कही। उन्होंने नमामी देवी नर्मदे की बात करते हुए नर्मदा सेवा यात्रा को लेकर लोगों 

को जागरूक किया और कहा कि प्रदेश में नदियों का संरक्षण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से बेटी बचाओ अभियान से जुड़ने की बात भी कही। पट्टाभिषेक समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत,प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया,पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,सांसद सावित्री ठाकुर,पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और नागरिक मौजूद थे। 

MP विधानसभा में पारित हुआ GST

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -