शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में बेहतर करने के प्रयास कर रहे हैं: CM शिवराज सिंह चौहान
शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में बेहतर करने के प्रयास कर रहे हैं: CM शिवराज सिंह चौहान
Share:

भोपाल: मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय धर्मनगरी हरिद्वार में है। यहाँ आज उन्‍होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या एवं अन्य सदस्यों के साथ आचार्य श्री राम शर्मा जी शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष व्याख्यानमाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। वहीं इसके बाद उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज आश्रम में आचार्य श्री राम शर्मा जी शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष व्याख्यान माला में संबोधन दिया।

इस संबोधन में उन्होंने कहा- 'मैं भी इस विराट परिवार का सदस्य हूं। सचमुच में आज मन आनंद, प्रसन्नता और श्रद्धा से भरा हुआ है। मैं जो कुछ भी श्रेष्ठ कर पा रहा हूं वह परम पूज्य गुरुदेव जी की कृपा से कर पा रहा हूं। अत्यंत प्राचीन व महान राष्ट्र भारत का 5 हजार साल का तो ज्ञात इतिहास है। जब पश्चिमी देशों में सभ्यता का सूर्य उदित नहीं हुआ था तब हमारे यहां वेदों की ऋचाएं रच दी गईं थीं। जब पश्चिम के लोग अपने शरीर को पेड़ों के पत्तों व छालों से ढकते थे तब हमारे यहां तक्षशिला,नालंदा जैसे विद्यालय थे।'

इसी के साथ उन्होंने कहा- 'हम प्राचीन और महान राष्ट्र के नागरिक हैं जो विश्व गुरु था, जिसने कभी कोई विचारधारा थोपी नहीं। कोई वाद, मत, पंत थोपा नहीं। मुझे यह कहते हुए गर्व है ये वह धरती है जिसने कहा कि, "एकं सत विप्रा बहुधा वदंति" सब एक है। विद्वान उसे अलग-अलग तरीके से कहते हैं।' आगे CM शिवराज ने यह भी बताया कि- 'हमें बचपन से अद्भुत संस्कार दिए जाते रहे हैं। जब हम बच्चे थे तो गांव में पंडित जी कथा करने आते थे और कहते थे "धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भाव हो, विश्व का कल्याण हो" इन पंक्तियों में क्या अद्भुत भाव है। इस धरती को प्रणाम, यहां के ऋषियों को प्रणाम। जिन्होंने पहले ही कर दिया था- सर्वे भवन्तु सुखिनः। सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु। मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत्॥' आगे उन्होंने कहा- 'शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में बेहतर करने के प्रयास कर रहे हैं। हम नए विद्यालय खोल रहे हैं। जो ज्ञान, कौशल और नागरिकता के संस्कार देंगे। यह विश्वविद्यालय जिस ढंग से शिक्षा दे रहा है मैं तो चमत्कृत हूं। संस्थान में प्रवेश लेने वाले बच्चे सौभाग्यशाली हैं कि वह यहां आ पाए।'

रिलीज हुआ फिल्म जर्सी का गाना मेहरम, टूटे हुए नजर आए शाहीद कपूर

महिला ने माँगा वीजा तो गुस्साए भारतीय दूतावास के अधिकारी, वीडियो VIRAL

अपनी ही भतीजी पर आया शख्स का दिल, इंकार करने पर मार दी गोली, और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -