पुजारियों को शिवराज सरकार का बड़ा तोहफा, किया ये बड़ा ऐलान
पुजारियों को शिवराज सरकार का बड़ा तोहफा, किया ये बड़ा ऐलान
Share:

भोपालः पंचायत चुनाव की दिनांकों की घोषणा हो चुकी है। इससे पहले सरकार ने अहम फैसला लेते हुए राज्य के पुजारियों को मानदेय देने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने परशुराम जयंती के मौके पर आयोजित एक समारोह में पुजारियों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की थी। अब सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है। 

वही इस सिलसिले में मध्य प्रदेश सरकार के धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि सरकार ने घोषणा की थी कि जिन मंदिरों के पास कृषि भूमि नहीं है, उन मंदिरों को पुजारियों को 5 हजार रुपए हर महीने का मानदेय दिया जाएगा। जिन मंदिरों के पास 5 एकड़ कृषि भूमि है, उन मंदिरों के पुजारियों को सरकार ढाई हजार रुपए हर महीने का मानदेय देगी। जिन मंदिरों के पास 10 एकड़ से अधिक जमीन है, उन मंदिरों के पुजारियों के अलग से कोई वेतन नहीं दिया जाएगा। 

वही पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल के गुफा मंदिर में अक्षय उत्सव समारोह के चलते पुजारियों को मानदेय देने की घोषणा की थी। तत्पश्चात, शिवराज मंत्रिमंडल ने इसकी अनुमति दी। अब इसे लागू करने के लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री शिवराज ने भगवान परशुराम से संबंधित पाठ को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की भी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आरम्भ करने की भी घोषणा की थी।

शिवपाल की तारीफ, अखिलेश पर तंज... आखिर विधानसभा में क्या सन्देश देना चाह रहे सीएम योगी ?

राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा अपना दल, इस राज्य में झोंकी पूरी ताकत

'36000 मंदिर तोड़कर मस्जिदें बना दी गईं, हिन्दू सब वापस लेंगे...', भाजपा विधायक का दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -