शिवपाल यादव पर भी चढ़ने लगा 'भगवा' रंग, भतीजे अखिलेश को झटका देकर श्रीराम की शरण में 'चाचा'
शिवपाल यादव पर भी चढ़ने लगा 'भगवा' रंग, भतीजे अखिलेश को झटका देकर श्रीराम की शरण में 'चाचा'
Share:

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के कयासों के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पर भगवा रंग चढ़ता दिखाई दे रहा है। शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार सुबह रामायण की चौपाई के साथ भगवान राम को परिवार, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला करार दिया है। शिवपाल यादव की तरफ से इसे भाजपा में जाने का एक और संकेत माना जा रहा है।  

 

शिवपाल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'प्रातकाल उठि कै रघुनाथा। मातु पिता गुरु नावहिं माथा॥ आयसु मागि करहिं पुर काजा। देखि चरित हरषइ मन राजा॥ भगवान राम का चरित्र 'परिवार, संस्कार और राष्ट्र' निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला है। चैत्र नवरात्रि आस्था के साथ ही प्रभु राम के आदर्श से जुड़ने व उसे गुनने का भी क्षण है।' दो दिन पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को Twitter पर फॉलो करके अपने अगले कदम का संकेत दे दिया था।

बता दें कि बहुत पहले मुलायम परिवार में पड़ी हुई दरार एक बार फिर चौड़ी हो गई है। विधानसभा चुनाव में पहले केवल एक सीट दिए जाने से असंतुष्ट शिवपाल की नाराजगी इस वक़्त और बढ़ गई जब अखिलेश यादव ने कथित तौर पर उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने से मना करते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी पर ही ध्यान केंद्रित करें। शिवपाल यादव ने बीते दिनों अखिलेश के बुलावे पर बैठक का बायकॉट किया तो सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके यह स्पष्ट कर दिया था कि जल्द ही वह भतीजे (अखिलेश) को झटका दे सकते हैं। 

आज AAP का दामन थामेंगे पूर्व IPS भास्कर राव, केजरीवाल दिलवाएंगे सदस्यता

चंडीगढ़ को लेकर पंजाब-हरियाणा में खींची तलवारें, AAP सरकार बनते ही शुरू हुआ नया विवाद

कांग्रेस को तोड़कर 'गुजरात फ़तेह' की तैयारी, जानिए क्या है केजरीवाल का प्लान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -