'आरक्षण के खिलाफ साजिश रच रही है शिंदे सरकार': मनोज जरांगे
'आरक्षण के खिलाफ साजिश रच रही है शिंदे सरकार': मनोज जरांगे
Share:

जालना: मराठा आरक्षण पर एकनाथ महाराष्ट्र सरकार की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शिंदे सरकार ने मराठाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण वाला बिल पास कर दिया है, किन्तु विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब शनिवार को आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे ने सरकार पर सरकारी नौकरियों एवं शिक्षा में मराठा समुदाय के लिए चल रहे आंदोलन को कमजोर करने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

मनोज जरांगे ने जालना जिले के अपने अंतरावाली सारती गांव में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह रविवार को अपनी अगली योजना का खुलासा करेंगे। साथ ही उन्होंने समुदाय के लोगों से वहां इकट्ठा होने की अपील की है। उन्होंने इल्जाम लगाया कि सरकार कोटा के लिए उनकी कोशिशों को नाकाम करने के लिए षड्यंत्र रच रही है तथा कुनबी मराठों के 'ब्लड रिलेटिव' पर अधिसूचना को कानून में परिवर्तित करने में देरी पर सवाल उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर प्रदेश के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इशारे पर मराठा प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध मामले दर्ज करने का भी आरोप लगाया।

मनोज जरांगे ने आगे कहा कि शनिवार को मराठा समुदाय के लोगों को शनिवार को अपने-अपने स्थानों पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मार्ग रोको का आह्वान किया था। महाराष्ट्र के बारामती में भी मराठा आरक्षण लागू करने के लिए मराठा संगठनों की तरफ से मार्ग रोककर विरोध प्रदर्शन किया। तकरीबन 2 घंटे तक सभी मार्ग बंद किए गए, जिससे बहुत देर तक यातायात प्रभावित रहा। इस वक़्त कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जब तक मराठा आरक्षण लागू नहीं किया जाता तब तक मराठा समुदाय की तरफ से आक्रामक तौर पर आंदोलन किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, रद्द की UP पुलिस भर्ती की परीक्षा

इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद पुल से कूद गया युवक, जाँच में जुटी पुलिस

पटना में मचा बवाल! स्थायी नौकरी की मांग कर रहे ग्राम रक्षा दल के लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -