उप्र में कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित हो सकती है मुख्यमंत्री उम्मीदवार
उप्र में कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित हो सकती है मुख्यमंत्री उम्मीदवार
Share:

लखनऊ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जिस तरह से भेंट की है उससे तो यही माना जा रहा है कि उन्हें उत्तरप्रदेश में सीएम कैंडिडेट बनाया जा सकता है। दरअसल उत्तरप्रदेश में कांग्रेस एक नया चेहरा तलाश रही है।

उल्लेखनीय है कि पहले भी कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर राहुल गांधी या प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश में चुनावी मैदान में उतारे जाने पर चर्चा कर चुके हैं मगर कांग्रेस इतने बड़े निर्णय के लिए तैयार नहीं है।  इसके लिए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कमान सौंपे जाने की बात कही गई है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशोंत किशोर की उत्तरप्रदेश में सीएम कैंडिडेट के लिए तीसरी पसंद शीला दीक्षित है। शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री औरकन्नौद से सांसद रह चुकी हैं। दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी कांगेस के 900 नेताओं से भेंट की है। उनकी भेंट अभी भी जा रही है। ऐसे में संभावना है कि यूपी में कांग्रेस अपना नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुन सकती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -