UP में शीला दीक्षित का CM कैंडिडेट बनना तय
UP में शीला दीक्षित का CM कैंडिडेट बनना तय
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कमर कसर जुटी हुई है। कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई जा रही है। इसी बीच इस बात की जानकारी सामने आई है कि उत्तरप्रदेश में पार्टी की ओर से सीएम कैंडिडेट के तौर पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नाम को फाईनल किया जा सकता है। हालांकि इस बात की औपचारिक घोषणा होना है।

माना जा रहा है कि आज शाम तक उत्त्तरप्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद इस बात की घोषणा कर सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री, दिल्ली शीला दीक्षित का चयन किए जाने के पीछे कारण है कि कांग्रेस ब्राह्मण वोट बैंक को अपने पाले में करना चाहती हैं।

गौरतबल है कि शीला दीक्षित का बड़े राजनीतिक घराने से संबंध है। यहां उनका ससुराल भी है तो दूसरी ओर वे उन्नाव से सांसद भी रही हैं। शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री प्रत्याशी के तौर पर चयनित होने की अटकलें तेज़ होने के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिल सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -