इस शख्स संग IPL देखने पहुंची शहनाज गिल, वायरल हुई तस्वीरें
इस शख्स संग IPL देखने पहुंची शहनाज गिल, वायरल हुई तस्वीरें
Share:

IPL 2024 में 25वां मुकाबला मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में मुंबई इंडियंस एवं रॉयल चैलेंजर्स ऑफ बैंगलोर के बीच हुआ है। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 197 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं, इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। दूसरी तरफ, वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को चीयर कर रह दर्शकों लिए यह बहुत बड़ा दिन था क्योंकि इस IPL सीजन मुंबई इंडियंस अपना दूसरा मैच जीती है।

मुंबई इंडियंस को चीयर कर करने के लिए स्टेडियम में पंजाबी गायिका एवं अभिनेत्री शहनाज गिल, स्टेंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और अभिनेत्री अवनीत कौर और निक्की तंबोली भी मौजूद थीं। वानखेड़े स्टेडियम में शहनाज गिल, मुनव्वर फारुकी एवं अवनीत कौर ने एक साथ मैच का लुत्फ उठाया। वहीं, मुनव्वर ने अपनी इंस्टास्टोरी पर शहनाज एवं अवनीत के साथ अपनी एक सेल्फी भी शेयर की है।

वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें शहनाज गिल को ब्लैक ब्रालेट एवं ब्लू डेनिम में देखआ जा रहा है। वहीं, अवनीत ने शरीर से चिपका हुआ आउटफिट पहना है। इस सेल्फी को साझा कर मुनव्वर ने लिखा है, एक ही फोटो में तीन अलग-अलग मूड। बता दें, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 17वें सीजन में अपना दूसरा मैच RCB के खिलाफ जीता है। इससे पहले मुंबई में अपनी दिल्ली कैपिटल्स को पराजित कर जीता का खाता खोला था। मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 3 में हार और 2 में जीत हासिल हुई है।

अंबानी की पार्टी में पति अभिषेक संग जमकर नाची ऐश्वर्या राय, वायरल हुआ VIDEO

'वीर सावरकर' बनने के लिए रणदीप हुड्डा ने घटाया 32 किलो वजन, बोले- 'मैं मर सकता था...'

ईद पर फैंस को सलमान खान का बड़ा तोहफा, किया नई फिल्म का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -