झारखंड में भाजपा को मिली हार, तो 'शत्रु' ने किया वार, कहा- खामोश....
झारखंड में भाजपा को मिली हार, तो 'शत्रु' ने किया वार, कहा- खामोश....
Share:

नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव में शिकस्त के साथ ही एक साल के अंदर भाजपा के हाथ से मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद एक और प्रदेश फिसल गया है। सोमवार को घोषित हुए चुनाव परिणाम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और आरेजडी के महागठबंधन ने राज्य की 47 सीटों पर जीत दर्ज की। 

वहीं, भाजपा को केवल 25 सीटें ही मिल पाईं हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबरदास भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। झारखंड में मिली शिकस्त को लेकर जहां भाजपा कारणों की समीक्षा में लग गई है, वहीं कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। झारखंड में भाजपा को मिली शिकस्त के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'खामोश! झारखंड बीजेपी...टाटा-बाय बाय! वन मैन शो और टू मैन आर्मी- जैसी कि उम्मीद थी, आपका खेल समाप्त हो गया है।'

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि दिल्ली, बिहार, बंगाल और अन्य बाकी राज्य! सभी नेताओं को बधाई।' इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, 'सर, अब साफ देखा जा सकता है कि चीजें आपके लिए कठिन हो गई हैं। हरियाणा में उम्मीद के अनुसार और अच्छा प्रदर्शन ना करने के बाद महाराष्ट्र में संयुक्त विपक्ष की शक्ति के सामने आपके पैरों की नीचे से जमीन खिसक गई।'

बिहार: CAA और NRC के समर्थन में निकला विशाल जुलूस, लोगों ने लगाए देशभक्ति के नारे

मारुति के पूर्व सीएमडी जगदीश खट्टर के खिलाफ केस दर्ज, 110 करोड़ की हेराफेरी से जुड़ा है मामला

उद्धव ठाकरे ने मुसलमानो को दिलाया विश्वास, दमदार भाषण से डर हुआ खत्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -