शत्रु ने भी साधा आमिर पर निशाना, कहा असहिष्णु होता भारत तो नही होती PK सफल
शत्रु ने भी साधा आमिर पर निशाना, कहा असहिष्णु होता भारत तो नही होती PK सफल
Share:

नई दिल्ली : अपने बड़बोलेपन और अपनी शत्रुता निभाने की प्रवृति से चर्चा में चल रहे शत्रुध्न सिन्हा ने भी आमिर खान के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होने कहा कि यदि भारत असहिष्णु होता तो उनकी फिल्म पीके ब्लॉकबस्टर नही होती। भारतीय जनता पार्टी का पक्ष लेते हुए शत्रु ने ट्वीट कर कहा कि मैं आमिर और उनके परिवार को पसंद करता हूं लेकिन तहे दिल से उनके या किसी और के द्वारा भी भारत को असहिष्णु करार दिए जाने के विचार से असहमत हूं।

एक दूसरे ट्वीट में आमिर के बयान की निंदा करते हुए शत्रु ने कहा कि हमारी विशाल मातृभूमि स्वाभाविक और वास्तव में शांतिप्रिय, हर जाति, पंथ, धर्म का सम्मान और सांप्रदायिक सद्भाव मनाने वाली है। इसके बाद फिर एक ट्वीट कर शॉर्टगन ने कहा कि पीके, जिसमें भारतीय देवी-देवताओं का मजाक बनाया गया उतनी सफल नहीं होती अगर भारत असहिष्णु होता। इससे पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि सहिष्णुता भारत के डीएनए में है।

वही आमिर खान ने यह कहते हुए और अधिक बवाल मचा दिया कि वो अपने बयान पर कायम है। उन्हें अपने देश से बहुत प्यार है और वो न तो कभी देश छोड़ना चाहते थे, न छोड़ेंगे। बता दें कि आमिर ने एक अवॉर्ड फंक्शन में पुरस्कार लौटाने वालो का समर्थन किया था और कहा था कि उनकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर चिंतित है और देश छोड़ने पर विचार कर रही थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -