शत्रुघ्न ने की वरूण को कमान देने की वकालत
शत्रुघ्न ने की वरूण को कमान देने की वकालत
Share:

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा की उत्तरप्रदेश चुनाव में की जाने वाली तैयारियों को लेकर अपना बयान दिया है। इस दौरान पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वरूण गांधी उत्तरप्रदेश में पार्टी का चेहरा बन सकते हैं। उनका कहना था कि उत्तरप्रदेश में वरूण पार्टी के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं इस मामले में जल्द ही उनके नाम की घोषणा की जाना जरूरी है।

दरअसल कुछ नेता वरूण गांधी से नाराज चल रहे हैं। दरअसल वरूण गांधी को सुल्तानपुर से बाहर न जाने और राजनीतिक गतिविधियां अपने विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित रखने की हिदायत दी गई। इलाहाबाद में पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर खामोशी अपना ली गई है।

दूसरी ओर सांसद वरूण गांधी के बीते माह इलाहाबाद जाने के कारण कुछ लोगों को ऐसा अहसास हुआ है कि वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -