राहुल गांधी के खिलाफ उतरेंगे शशि थरूर ! कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में देंगे टक्कर
राहुल गांधी के खिलाफ उतरेंगे शशि थरूर ! कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में देंगे टक्कर
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना है। इसी बीच ख़बरें सामने आई हैं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुर से लोकसभा सांसद शशि थरूर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में दावेदारी पेश कर सकते हैं। हालांकि, अभी उन्होंने अभी इस संबंध में अंतिम फैसला नहीं लिया है। किन्तु, जल्द ही इस पर वे फैसला ले सकते हैं। थरूर ने कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव पर एक लेख भी लिखा है। इसमें उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की बात की। 

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने को लेकर विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो थरूर का सीधा मुकाबला राहुल गांधी से होगा, क्योंकि कांग्रेस के कई नेता राहुल को ही पार्टी का अध्यक्ष पद स्वीकार करने के लिए मना रहे हैं।  हालांकि, अभी अंतिम फैसला होना बाकी है। जब थरूर से इस संबंध में सवाल पुछा गया, तो उन्होंने कमेंट करने से साफ़ इंकार कर दिया। शशि थरूर ने मलयालम डेली 'मातृभूमि' के लिए एक आर्टिकल लिखा। इसमें लोकसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए। 

इस आर्टिकल में थरूर ने लिखा है कि, कांग्रेस को आदर्श रूप से CWC के सदस्य पद के लिए भी चुनाव का ऐलान करना चाहिए था। थरूर ने कहा कि AICC और PCC सदस्यों को यह चुनने की इजाजत देना चाहिए कि पार्टी के इन प्रमुख पदों पर कौन कौन नेतृत्व करेगा। बता दें कि थरूर कांग्रेस के G-23 नेताओं में शामिल रहे हैं, जो निरंतर पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की मांग कर रहा है। कांग्रेस सांसद कहा है कि, एक नए अध्यक्ष का चुनाव करना कांग्रेस के पुनरोद्धार की दिशा में एक शुरुआत है। इसकी सख्त आवश्यकता भी है।  

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -