सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे शांति भूषण
सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे शांति भूषण
Share:

नई दिल्ली : पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल अब वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केस करने जा रहे हैं। शांति भूषण ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के शेयर्स को यंग इंडिया लिमिटेड को स्थानंतरित करने की प्रक्रिया को गैरकानूनी कहा है। उनका कहना था कि पिता ने एजेएल के शेयर क्रय किए। उनका कहना था कि इन शेयर्स पर उसके उत्तराधिकारियों का अधिकार है। मगर सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यंग इंडिया लिमिटेड के निदेशक हैं। 

दरअसल शांति भूषण ने कांग्रेस के विरूद्ध मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को घेर लिया है। उनका विरोध यंग इंडिया कंपनी को लेकर है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने वर्ष 1938 में अपने नाम पर अंश क्रय किए थे। इस दौरान उनके 9 और भाई थे। मगर 3 की मृत्यु हो गई।  

अब पिताजी के उत्तराधिकारियों की सहमति से वे 300 अंशों का अधिकार प्राप्त करना चाहते हैं। दूसरी ओर उनके अंशधारियों को शेयर्स का मालिकाना अधिकार दिलवाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। एजेएल से वाईवाईएल में शेयर्स के स्थानांतरण को चुनौती देने की बात भी कही गई।

उन्होंने कहा कि शेयर्स को इस तरह से स्थानांतरित करने को उन्होंने गैरकानूनी बताया है। शांतिभूषण ने कहा कि वे न्यायालय जाऐंगे। उल्लेखनीय है कि  नेशनल हेराल्ड केस के कारण मुश्किल झेल रहे सोनिया और राहुल गांधी के लिए यंग इंडिया के शेयर हस्तांतरण का यह मामला मुश्किलें पैदा करने वाला होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -