शनिवार के दिन दिख जाएं ये चीजें तो चमक उठता है भाग्य
शनिवार के दिन दिख जाएं ये चीजें तो चमक उठता है भाग्य
Share:

आज शनिवार है और शनिवार के दिन शनि महाराज के पूजन से सभी कष्ट कट जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन कुछ चीजें अगर सुबह-सुबह दिख जाए तो दिन शुभ होता है और समय बहुत अच्छा जाता है। इसी के साथ शनिदेव मेहरबान हो जाते हैं।

झाडू़ लगाते हुए सफाई कर्मी को देखना- शकुन शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन अगर आपको कोई सफाई कर्मी झाडू़ लगाते हुए दिखाई दे जाए, तो यह समझ लेना चाहिए कि आप को बहुत जल्द कुछ खुश खबरी मिलने वाली है। इसी के साथ सफाई कर्मी का सफाई करते हुए दिखना शुभ माना जाता है, और ऐसे में आप जिस काम से घर से निकले हो उसमें सफलता हासिल होगी। वहीं अगर संभव हो तो सफाईकर्मी को कुछ दान अवश्य दें।

भिखारी भीख मांगते दिख जाए- शकुन शास्त्र के अनुसार आज यानी शनिवार के दिन सुबह के समय यदि भिखारी मिल जाए तो ये शुभ संकेत है। जी दरअसल शनि देव सदैव उन लोगों से प्रसन्न रहते हैं जो जरूरतमंदों, असहायों की मदद करते हैं। ऐसे में अगर शनिवार के दिन आपको ऐसा ही कोई जरूरतमंद दिख जाए तो उसे कुछ न कुछ दान अवश्य दें। ऐसा करने से आप पर शनि की कृपा बरसेगी। ध्यान रहे किसी भिखारी या असहाय का अपमान करने या हंसी उड़ाने से शनि देव नाराज हो जाते हैं।

काला कुत्ता का दिखाई देना- शनिदेव का वाहन काला कुत्ता माना गया है। ऐसे में अगर शनिवार के दिन आपको काला कुत्ता दिख जाए, तो समझ लें कि आप पर शनि देव की कृपा बरसने वाली है। जी हाँ और उसे कुछ खाने के लिए अवश्य दें। इसी के साथ अगर संभव हो तो दूध, रोटी, सरसों के तेल का पराठा या ब्रेड भी दी जा सकती है। ध्यान रहे किसी जातक की कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में होने पर गली में घूम रहे कुत्तों की खूब सेवा करनी चाहिए। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

29 अप्रैल को कुंभ राशि में होने जा रहा है शनिदेव का प्रवेश, इन राशिवालों को होगा सबसे बड़ा फायदा

शनि मंदिर जाकर भूल से भी ना करें ये गलती वरना होंगे पाप के भागीदार

शनिवार के दिन क्या करें और क्या नहीं, जानिए यहाँ शनिदेव को खुश करने के अचूक उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -