दुनियाभर में चर्चित हुई यह बच्ची लोग मानते है देवी
दुनियाभर में चर्चित हुई यह बच्ची लोग मानते है देवी
Share:

कैसे कोई किसी बच्ची को देवी मान सकता है। कैसे कोई उसकी पूजा कर सकता है। यकीन तो नहीं होता है लेकिन लोग ऐसा करते है। दरअसल हम बात कर रहे है काठमांडू नेपाल की।

नेपाल की एक सात वर्षीय लडकी दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल इस बच्ची को देवी का अवतार माना जा रहा है। इस बच्ची की पूजा करने के लिए लोगों की भीड लगी है। इस बच्ची की आंखों की पलकें गाय की तरह है और आवाज बतख जैसी। लोग इस बच्ची को देवी का अवतार मानकर पूजा कर रहे हैं। हांलांकि नेपाल में देवी प्रथा सदियों से चली आ रही है लेकिन ऐसा मामला पहली बार देखने को मिला है। नेापल में पहली बार ऐसी कोई कन्या पैदा हुई है जिसकी आवाज बतख की तरह है और आंखों की पलकें गाय की तरह। इतना ही नहीं नेपाल के प्रधानमंत्री दहल ने भी इस लडकी का आशीर्वाद ले लिया है। इस बच्ची का नाम युनिका है ।

यह बच्ची अभी भी अपने माता पिता के साथ ही रहती है। युनिका मूलत: पाटन शहर की है। कुमारी के रूप में बेटी के चर्चित होने के बाद माता पिता ने नौकरी छोड दी है। कुमारी को बेहद अहम माना जाता है और नेपाल में रहने वाली देवी की तरह सम्मान किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार कुमारी को विशेष अवसरों को छोडक़र अपने घर को छोडऩे की अनुमति नहीं है। यहां तक की कुमारी युनिका जमीन मे अपने कदम तक नहीं रख सकती। युनिका की मां ही उसका मेकअप करती हैं। यह बच्ची दूसरे बच्चों की तरह खेल भी नहीं सकती।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -