9/11 के स्याह निशान से पाकिस्तान का दामन हुआ काला
9/11 के स्याह निशान से पाकिस्तान का दामन हुआ काला
Share:

भारत आतंकवाद की परेशानियां झेल चुका है, यह ऐसा देश है जो पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से मुश्किल में रहा है। पहले जहां जम्मू - कश्मीर राज्य में आतंकवाद गहराता रहा है वहीं इसका प्रसार देश के कोने - कोने में होता रहा। आतंकियों ने देश के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया। ऐसे ही 9 / 11 की घटना भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण रही है। दरअसल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को आतंकियों ने गोलियों और विस्फोटों से दहला दिया। अपने हेरिटेज के लिए लोकप्रिय अपना अलग महत्व रखने वाला ताज होटल आतंकियों की कार्रवाई का शिकार हुआ और यहां पर स्याह धुंआ उठने लगा। इसका कुछ भाग क्षतिग्रस्त हुआ।

इसके बाद आतंकवाद का विरोध भारत ने तेजी से किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद का विरोध करते हुए भारत ने मांग की कि आतंकियों का समर्थन करने वाले देश पाकिस्तान के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत को समर्थन मिला और पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया। हालांकि पाकिस्तान का इस मामले में अलग ही रूख है। वह आतंकवाद को समर्थन देने की बात नहीं मान रहा। मगर अब उस पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बन रहा है।

अब उसे यूएन में और उस देश अमेरिका के दबाव का सामना करना पड़ रहा है जो कभी पाकिस्तान को विमान और युद्धक हथियार सप्लाय करने का कार्य किया करता था। अब पाकिस्तान को चीन का समर्थन मिल रहा है जिसके माध्यम से वह अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने में लगा है। मगर वह यह भूल रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस के विरूद्ध चल रहे अभियान के ही साथ योरपीय देश आतंक के अन्य नेटवर्क को भी समाप्त करने में लगे हैं।

ऐसे में भारत के खिलाफ चलने वाले पाकिस्तान के आतंकी छद्म अभियान का अन्य राष्ट्रों द्वारा विरोध करना स्वाभाविक है। अब पाकिस्तान के लिए परेशानी यह है कि वह अपने ही राष्ट्र में होने वाले विरोध को झेले, आतंकियों का सफाया करे या फिर कश्मीर के हारे हुए मसले पर भारत का विरोध करे। आतंक के स्याह निशान ने पाकिस्तान का ही दामन काला कर दिया है।

'लव गडकरी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -