आंधी तूफ़ान और बिजली गिरने से सिवनी में १ की मौत
आंधी तूफ़ान और बिजली गिरने से सिवनी में १ की मौत
Share:

सिवनी: जिला मुख्यालय में तेज बारिश के साथ आंधी और तूफ़ान का सामना भी लोगो को करना पड़ा सिवनी में आज का दिन प्राकतिक आपदाओ के नाम रहा जिसके चलते सिवनी में यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति कई जगह बनी जिले के ग्रामीण इलाको के आलावा कई जगहों पर चने के आकार के ओले भी गिरे 

आंधी-तूफ़ान से कई इलाको में पेड़ गिरने और टीन की चद्दरे उड़ गई छपारा क्षेत्र के जामुनपानी गांव में बिजली गिरने से एक व्यक्ति अयोध्या प्रसाद पिता नन्हेलाल गौंड की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. 

बारिश से जिला मुख्यालय सहित लखनादौन, छपारा, बंडोल, बरघाट, केवलारी क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई बारिश के कारण कई इलाको में विधुत प्रवाह प्रभावित हुआ आंधी,तूफ़ान के बाद स्थिति सामान्य हो पायी, जिसके बाद काफी संख्या में लोगो को आर्थिक रूप से काफी नुकसान का भी सामना करना पड़ा.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -