देश की पहली सबसे तेज बिना इंजन वाली ट्रेन-18 सफल
देश की पहली सबसे तेज बिना इंजन वाली ट्रेन-18 सफल
Share:

नई दिल्ली : देश की पहली सबसे तेज बिना इंजन वाली ट्रेन-18 गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलकर आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। ट्रेन 18 का यह तीसरा ट्रायल था, जो सफल रहा। यह ट्रेन अधिकतम 181 किमी की रफ्तार से दौड़ी। ट्रेन-18 की रफ्तार देखकर लोग दंग रह गए। पलक झपकते ही मथुरा जंक्शन से यह ट्रेन गुजर गई। ट्रेन-18 महज 30 सेकेंड में स्टेशन को पार गई। ट्रेन- 18 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसे सेमी बुलेट ट्रेन में कहा जा रहा है। 

कई जगह हुआ स्वागत  

प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रेन-18 सफदरजंग रेलवे स्टेशन से दोपहर 12.27 रवाना हुई, जो आगरा कैंट स्टेशन पर 2:18 पर पहुंची। दिल्ली और आगरा के बीच की लगभग 200 किलोमीटर की दूरी इस ट्रेन ने एक घंटा 51 मिनट में तय की। वही आगरा में रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन का जोरदार स्वागत किया। ट्रेन के पहुंचने पर अधिकारियों और यात्रियों में कौतूहल था। प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकने के बाद लोगों ने इस ट्रेन के अंदर बैठकर जायजा भी लिया। 

जानकारी के लिए बता दे सेमी हाईस्पीड ट्रेन 29 दिसंबर से दिल्ली से बनारस के बीच चलाने की तैयारी है। 8 घंटे में दिल्ली से बनारस का सफर तय करेगी। गतिमान का ट्रायल करने वाली टीम ने ही ट्रेन-18 का ट्रायल किया है। 

अब बिना इंजन की ट्रेन में यात्रा करेंगे आप

ट्रेन में यात्रियों का टिकट जांचने वाला फर्जी टीटीई धराया

हमसफर, शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस पर फिंके पत्थर, यात्री आए दहशत में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -