इस मशहूर एक्टर के लिए जान्हवी कपूर ने मांगी थी मन्नत, खुद अदाकारा ने किया खुलासा
इस मशहूर एक्टर के लिए जान्हवी कपूर ने मांगी थी मन्नत, खुद अदाकारा ने किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के नक्शे कदम पर चलते हुए अभिनय की दुनिया में रम गई हैं। जान्हवी कपूर को इंडस्ट्री में आए अभी एक दशक भी नहीं हुआ है तथा उन्होंने जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है। जान्हवी कपूर ने 2018 में धड़क फिल्म से अपना करियर आरम्भ किया था। इसके बाद से उन्होंने 6 वर्षों में अधिक फिल्में नहीं की हैं। मगर जितनी फिल्में की हैं उन्हें ज्यादातर फिल्मों में पसंद किया गया है। उनके अभिनय को सराहा गया है। अब जान्हवी कपूर नई फिल्म के साथ आने जा रही हैं। इस के चलते उन्होंने बताया कि गुंजन सक्सेना बायोपिक के चलते एक एक्टर के लिए उन्होंने खास मन्नत रखी थी।

जान्हवी कपूर अच्छे अभिनय की कद्र करती हैं इसलिए वे पंकज त्रिपाठी की बहुत बड़ी फैन हैं। जब उन्हें पता चला था कि गुंजन सक्सेना बायोपिक के लिए पंकज त्रिपाठी से बात चल रही है तो जान्हवी कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं था। वे क्रेजी हो गई थीं। वे बस चाहती थीं कि किसी प्रकार से पंकज त्रिपाठी इस फिल्म का हिस्सा बन जाएं। इसके लिए उन्होंने खास मन्नत भी मांगी थी। उन्होंने ये तय किया था कि वे भगवान से प्रार्थना करेंगी कि इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी को रख लिया जाए तथा इसके लिए वे 10-12 दिन तक नॉन वेज को हाथ नहीं लगाएंगी। जान्हवी कपूर ने ऐसा ही किया और पंकज त्रिपाठी भी आखिरकार फिल्म का अहम हिस्सा बन गए।

वही बात यदि फिल्म की करें तो कारगिल युद्ध के चलते देश के लिए जंग लड़ने वाली गुंजन सक्सेना पर ये फिल्म थी जिसमें जान्हवी कपूर का लीड रोल था। वहीं पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में गुंजन सक्सेना के पिता का किरदार निभाया था। शरन शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जान्हवी और पंकज की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। बात यदि वर्क फ्रंट की करें तो अब जान्हवी कपूर मिस्टर एंड मिसेज माही के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। ये फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

'एक डांस नंबर के लिए ऋचा चड्ढा ने लिये थे 99 टेक, संजय लीला भंसाली हो गए थे गुस्सा', जानिए पूरा किस्सा

जाह्नवी कपूर ने जीता फैंस का दिल, यूजर्स बोले- 'ब्यूटी विद ब्रेन'

'पैपराजी को पैसे देकर फोटोज के लिए बुलाती हैं जाह्नवी कपूर?' खुद किया ये खुलासा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -