सैडमेप का संचालक निकला करोड़ों का आसामी
सैडमेप का संचालक निकला करोड़ों का आसामी
Share:

भोपाल  मध्यप्रदेश। लंबे समय बाद मध्यप्रदेश में लोकायुक्त के हाथ एक बड़ा मगरमच्छ लगा है। हाल ही में लोकायुक्त ने अपनी कार्रवाई करते हुए उद्यमिता विकास केंद्र अर्थात् सेडमैप के कार्यकारी संचालक जीतेंद्र तिवारी को अनुपातहीन संपत्ति के मामले में पकड़ा है। हालांकि अभी तक इस अधिकारी के पास से करीब 2 करोड़ रूपए की अघोषित संपत्ति का ब्यौरा मिला है। जबकि शासकीय नौकरी से उनकी आय करीब 90 लाख रूपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जब सुबह 6 बजे जैसे ही जीतेंद्र तिवारी के ई 7 एमआईजी 292 स्थित निवास पर दरवाजे पर दस्तक हुई और दरवाजा खुला तो जीतेंद्र लोकायुक्त के दल को देखकर हक्का बक्का रह गया।

पहले तो उसे समझ ही नहीं आया कि वह क्या करे। इसके बाद लोकायुक्त ने उससे उसकी संपत्तियों का ब्यौरा लिया। मिली जानकारी के अनुसार लोकायुक्त द्वारा आईएसबीटी में तीन दुकानें, इंदौर में फ्लैट, करीब 2 किलो सोना यही नहीं भोपाल के लोकप्रिय अंसल प्लाज़ा में फ्लैट मिले हैं। इसके अलावा एसबीआई समेत कई बैंकों में खाते मिले हैं। इस दौरान यह बात भी सामने आई है कि तिवारी के पास बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा भी थी।

जांच के दौरान लोकायुक्त बड़ी देर तक इस अधिकारी की संपत्तियों का ब्यौरा एकत्रित करती रही। हालांकि तिवारी ने अपनी संपत्ति के बेबुनियाद होने से इंकार किया है। मामले में कहा गया है कि तिवारी पर पहले भी करीब 22 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं यही नहीं भोपाल में उनपर करीब 27 करोड़ रूपए के गबन का आरोप भी है। मामले को लेकर लोकायुक्त ने उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य नियमों के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिया है। 
                                                                                                         

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -