प्रेम के प्रतीक पर लगा सुरक्षा का पहरा
प्रेम के प्रतीक पर लगा सुरक्षा का पहरा
Share:

आगरा : देशभर में आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा का अलर्ट जारी कर दिया गया है। कई ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें संवेदनशीलता के चलते सुरक्षा से कवर किया जा रहा है। देश के कई विमानतलों, रेलवे स्टेशन्स पर सीसीटीवी फुटेज से निगरानी रखी जा रही है। इतना ही नहीं उत्तरप्रदेश में भी आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। इस तरह की आशंका के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

महत्वपूर्ण ईमारतों और पर्यटन स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी गई है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि विदेशी व घरेलू पर्यटकों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे में विश्व के लोकप्रिय पर्यटन स्थल ताजमहल, आगरा पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यहां पर सुरक्षा का कड़ा पहरा है।

सुरक्षा के लिए ताजमहल के परिसर और विभिन्न द्वारों पर सुरक्षा दस्ता तैनात कर दिया गया है। इतना ही नहीं 36 कमांडो भी तैनात किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यहां की रक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि आतंकी महाअष्टमी, नवमी, दशहरे पर सुरक्षा की अधिक जरूरत है। ऐसे में राज्य के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -