सुरक्षा बल ने 7 नक्सलियों को मारा
सुरक्षा बल ने 7 नक्सलियों को मारा
Share:

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को मार दिया है। इस दौरान 7 नक्सली घायल  हो गए। इस दौरान जो नक्सली घायल हो गए थे वे भागने में सफल हो गए। इस अभियान में जो नक्सली मारे गए उनमें महिलाऐं भी शामिल थीं। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन और पुलिस की सर्चिंग पार्टी ने इस तरह के आॅपरेशन को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा दस्ते को जानकारी मिली थी कि सक्ति क्षेत्र में नक्सली हो सकते हैं। ऐसे में कोबरा बटालियन ने सर्चिंग अभियान चलाया। सर्र्चिंग के दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों की जानकारी मिली। नक्सलियों ने सुरक्षा बल पर फायरिंग की तो दूसरी ओर सुरक्षा दस्ते ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान सुरक्षा बलों को तीन वर्दीधारी महिला नक्सलियों के शव जब्त हुए।

पुलिस ने जानकारी दी कि मुठभेड़ में जो नक्सली मारे गए हैं उनमें नक्सली कमांडर अंजू और उसकी कमांडर मारी गई। गौरतलब है कि नक्सली कमांडर अंजू पर 5 लाख रूपए का इनाम घोषित किया गया था। माना जा रहा है कि 7 नक्सलियों को गोलियां लगी हैं मगर वे भागने में सफल रहे। पुलिस और सुरक्षा दस्ते ने घटनास्थल से राईफलें, गोयिां और बड़े पैमाने पर नक्सलियों के हथियार बरामद किए हैं। अब सुरक्षा दस्ता बस्तर में सर्चिंग जारी रखे हुए है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -