आशुतोष से फिर हुई पूछताछ, विशेष सेल पहुंचा मामला
आशुतोष से फिर हुई पूछताछ, विशेष सेल पहुंचा मामला
Share:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र आशुतोष से विश्वविद्यालय में हुई देश विरोधी नारेबाजी को लेकर दूसरी बार पूछताछ हुई। इस मामले में जांचकर्ताओं ने राजद्रोह के मसले में उनसे पूछताछ की है। दिल्ली के आरके पुरम पुलिस थाने में उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के साथ  पूछताछ हुई। आशुतोष से सवाल करने वाले अधिकारियों में दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई के अधिकारी मौजूद थे। आशुतोष दोपहर 12 बजे आरकेपुरम पुलिस थाने पहुंचे। जिसके बाद उनके द्वारा पूछताछ की गई। उनकी ओर से यह पूछताछ लगभग आधे घंटे तक चली।

इस तरह की पूछताछ में दक्षिण जिले  के 2 दलों और दिल्ली पुलिस की आतंकवाद निरोधक इकाई की विशेष सेल के अधिकारियों द्वारा की गई। इस तरह के सवाल 9 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के परिसर में हुए देशविरोधी आयोजन को लेकर आयोजक के तौर पर उनकी भूमिका भी सामने आ रही थी। कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रविरोधी नारेबाजी भी की गई। इस मामले में आशुतोष को भी जाने दिया गया। जांचकर्ताओं ने उससे सवाल करने की बात भी कही। मिली जानकारी के अनुसार अब आशुतोष से विशेष सेल द्वारा पूछताछ करने की बातें सामने आ रही है।

यह कहा गया कि यह मामला विशेष शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया है। जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष ने 6 विद्यार्थियों में से एक है। पुलिस को छात्र नेता कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के बाद तलाश भी की जाना थी। खलिद, अनिबाॅन, आशुतोष और अन्य लोग रविवार को परिसर में नज़र आए।

खालिद और अनिर्बान ने तो इस मामले में कुछ दिन हो जाने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर से पुलिस सुरक्षा में ले जाया गया। मगर अब आशुतोष से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उमर खालिद ने मांग की थी कि वे कन्हैया के साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने जेल में सिगरेट और समाचार पत्र की मांग भी की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -