अमरनाथ यात्रा: कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ दूसरा जत्था, शामिल हैं 4417 श्रद्धालु
अमरनाथ यात्रा: कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ दूसरा जत्था, शामिल हैं 4417 श्रद्धालु
Share:

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ होने के बाद सोमवार तड़के श्रद्धालुओं का दूसरा जल्‍था बालटाल और पहलगाम बेस कैंप के लिए जम्‍मू से रवाना हो गया है। सोमवार तड़के रवाना हुए इस जत्‍थे में कुल 4417 यात्री शामिल हैं। जिसमें 3495 पुरुष, 842 महिलाएं, 31 बच्‍चे और 50 साधू हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्‍ठ अधिकारी के मुताबिक, 4417 यात्री के दो जत्‍थों को कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया है। 

उन्‍होंने बताया है कि पहला जत्‍था सोमवार अल सुबह लगभग 3:30 बजे जम्‍मू बेस कैंप से बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। इसमें कुल 1617 यात्री शामिल हैं। इस जत्थे में, 1174 पुरुष, 379 महिलाएं, 15 बच्‍चे, 48 पुरुष साधु और एक महिला साधू हैं। वहीं दूसरा जत्‍था, सोमवार को जम्‍मू बेस कैंप से पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुआ है।

इस जत्‍थे को कड़ी सुरक्षा के साथ सुबह ब 4:15 बजे रवाना किया गया है। इसमें 2321 पुरुष, 463 महिलाएं और 16 बच्‍चे शामिल हैं। अमरनाथ यात्रा से सम्बंधित वरिष्‍ठ अधिकारी के मुताबिक, पहलगाम और बालकोट बेस कैंप पहुंचने के बाद ये श्रद्धालु कल सुबह अपनी आगे की यात्रा पैदल शुरू करेंगे। आपको बता दें कि ये यात्रा 15 अगस्त को संपन्न होगी।

आम नागरिकों के लिए खुशखबरी, आज से कम हुई घरेलु सिलिंडर की कीमतें

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है इसकी वजह

लक्जरी कारों को अहितकर वस्तु के तौर पर ना देखे सरकार, कम करे GST - रोहित सूरी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -