बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर लगी मुहर, पप्पू यादव और कन्हैया कुमार के अरमानों पर फिरा पानी
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर लगी मुहर, पप्पू यादव और कन्हैया कुमार के अरमानों पर फिरा पानी
Share:

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार महागठबंधन में सीटें बांटी जा चुकी हैं। RJD, कांग्रेस और वाम दल के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। लालू यादव की पार्टी RJD सबसे ज्यादा सीटों चुनाव लड़ रही है। हालाँकि, ये सीट बंटवारा हाल ही में कांग्रेस में विलय करने वाले पप्पू यादव के लिए बड़ा झटका है। दरअसल, पप्पू जो पूर्णिया सीट मांग रहे थे, वो RJD के हिस्से में आई है। साथ ही लालू यादव ने पहले ही बीमा भारती को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के अरमानों पर भी पानी फिर गया है, क्योंकि उनकी बेगूसराय सीट CPI को चली गई है। 

उल्लेखनीय है कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। जिसमे से RJD को 26, कांग्रेस को 9 और CPI को 5 सीटें मिली हैं। RJD के खाते में वो तीन सीटें भी आई हैं, जहां से पहले कभी ना कभी पप्पू यादव चुनाव लड़ चुके हैं। ये सीटें सुपौल, मधेपुरा और पूर्णिया है। पप्पू यादव एक बार विधायक और पांच बार सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। इसमें तीन बार पूर्णिया से और दो बार मधेपुरा सीट से सांसद बने हैं। जबकि सुपौल से पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन सांसद थीं। वे वर्तमान में कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य हैं।

आरजेडी की सीटें:- लालू यादव की पार्टी गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, हाजीपुर में चुनाव लड़ेगी।

वहीं, कांग्रेस कटिहार, बेतिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, समस्तीपुर, वेस्ट चंपारण, पटना साहिब, सासाराम, महाराजगंज सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। CPI (ML) को आरा, काराकाट, नालंदा सीट दी गई है, CPI को बेगूसराय, CPIM को खगरिया सीट दी गई है। उल्लेखनीय है कि, 2019 का लोकसभा चुनाव कन्हैया कुमार ने CPI  के टिकट पर लड़ा था, जहाँ भाजपा के गिरिराज सिंह ने उन्हें करारी हार दी थी। उसके बाद कन्हैया कांग्रेस में चले गए। लेकिन इस बार भी सीट बंटवारे में एक बार फिर बेगूसराय CPI को मिला है। 

इधर, पूर्णिया सीट से लड़ने की इच्छा पाले पप्पू यादव पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने सीट बंटवारे से पहले ही एक्स पर पोस्ट किया है और लिखा है कि, सीमांचल कोसी जीतकर देश में कांग्रेस सरकार बनाएंगे। पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे। राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

इंदौर का हिस्ट्रीशीटर सलमान लाला गिरफ्तार, पुलिस पर पिस्तौल तानकर की भागने की कोशिश

'मेरे पति दुर्गा सोरेन की मौत की जांच हो..', सीता सोरेन ने की मांग, पूर्व सीएम हेमंत पर भी लगाए गंभीर आरोप

केजरीवाल के फोन में क्या राज और उसका पासवर्ड क्यों चाहती है ED ? मंत्री आतिशी ने दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -