अब गिरगांव चैपाटी में चलेंगे सी - प्लेन
अब गिरगांव चैपाटी में चलेंगे सी - प्लेन
Share:

मुंबई। विमानन कंपनी स्पाइसजेट द्वारा मुंबई के गिरगांव चैपाटी पर सी - प्लेन का परीक्षण प्रारंभ कर दिया गया। दरअसल इस परिवहन साधन से मुंबई में गिरगांव चैपाटी पर पर्यटक आवाजाही कर सकेंगे। साथ ही पर्यटकों के रोमांच में बढ़ोतरी होगी। इस हेतु दो कंपनियां मिलकर करीब 6 माह से छोटे 10 और 12 सीट्स वाले पानी और जमीन पर उतरने वाले विमानों का परीक्षण करेंगी।

इससे छोटे शहरों में हवाई यात्रा उपलब्ध करवाई जा सके। इस सुविधा के परीक्षण के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पी अशोक गणपति राजू व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विमान सेवा में सफर कर इस की शुरूआत की। इस दौरान यह बात सामने आई कि केंद्र सरकार, नदियों पर पर्यटक सुविधाऐं विकसित करने का प्रयास कर रही हैं यमुना नदी के माध्यम से पर्यटक दिल्ली व आगरा के बीच आवाजाही कर पाऐंगे।

केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने सी प्लेन को फ्लाइंग बोट बताया। इस मामले में कहा गया कि, सेटोची होल्डिंग्स क्वेस्ट ब्रांड के अंतर्गत सी प्लेन जल में भी चलाए जा सकेंगे। इनका परिचालन हवा में भी होगा। सेटोची होल्डिंग्स क्वेस्ट ब्रांड के विमानों का निर्माण करती है ये विमान पानी व जमीन में उतरने वाले होते हैं।

इस दौरान स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने जानकारी दी और कहा कि, परिचालन से देश के सुदूर क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क में शामिल किया जा सकेगा। उनका कहना था कि, सीप्लेन सेवा एयरलाइन और पर्यटन उद्योग दोनों हेतु नए, बाजार का निर्माण हो गया है। सी प्लेन का निर्माण जापान की कंपनी द्वारा किया जाता है। देशभर में नदियों में पर्यटन सुविधाऐं बढ़ाने और समुद्री पर्यटन को और आकर्षक बनाने के इन प्रयासों को सराहा जा रहा है।

फट गया विमान का टायर, यात्रियों की जान आई सांसत में

मुंबई इंडियंस से जोंटी रोड्स ने तोड़ा नाता

विदेश रवाना हुआ 'विरूष्का' का परिवार, लग रही शादी की अटकलें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -