आज से शुरू हुआ सावन, भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्घालु
आज से शुरू हुआ सावन, भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्घालु
Share:

नई दिल्ली : पवित्र सावन महीने का आज पहला दिन है। सावन के शुरू होते ही कांवड़ियों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। देश में कई जगह शिव भक्तों की मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस बीच किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार देशभर में सुबह से ही लोग शिव मंदिरों के बाहर लम्बी कतारों में लगे हुए हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई है। इस मौके पर आने वाले श्रद्घालुओं की बड़ी संख्या के मद्देनजर मंदिरों में व्यापक तैयारियां की गई हैं। पुलिस के अनुसार, सावन में मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कि गए हैं।

बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर, इलाहाबाद में मन कामेश्वर मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पुलिस के एक अधिकरी ने बताया कि सावन महीने की शुरुआत के साथ ही मंदिरों के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पश्चिमी उप्र के कुछ संवदेनशील जिलों में पीएसी की कम्पनियां तैनात हैं। अधिकारी के मुताबिक, सावन में ही पवित्र कांवड़ यात्रा शुरू होती है और इस दौरान पश्चिमी उप्र के कई जिलों में शांति भंग की आशंका बनी रहती है, लिहाजा संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -