बिहार चुनाव : अपने बयान से शाॅटगन ने सभी को किया खामोश
बिहार चुनाव : अपने बयान से शाॅटगन ने सभी को किया खामोश
Share:

पटना : 243 विधानसभा सीटों वाली बिहार विधानसभा के चुनावों को लेकर चुनावी नतीजे सामने आने लगे हैं। इस दौरान समाचार चैनलों पर नीतिश वर्सेस मोदी का चुनावी टी - 20 मैच देखने को मिल रहा है। कुछ सीटों पर महागठबंधन आगे है तो कुछ सीटों पर एनडीए लीड कर रहा है। इस तरह के परिणाम सामने आने के बीच बिहार के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाऐं देना प्रारंभ कर दी हैं। रूझानों को बड़े नेता पार्टी कार्यालयों में, अपने घरों में, मतगणना स्थलों के बाहर से जानकारी ले रहे हैं। ऐसे में कुछ नेताओं ने अपने पारंपरिक अंदाज़ में चुटीली टिप्पणियां भी दी हैं।

जिसमें शाॅटगन शत्रुघ्न ने अपने बयान से सभी को खामोश कर दिया है। आखिर उन्होंने ऐसा क्या कहा खुद ही पढ़ लीजिए। मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे दिलचस्प बयान पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दी है। हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार चुनाव में महागठबंधन पूर तरह से फेल हो गया है। 180 सीट से अधिक सीट हम के खाते में आने की बात उन्होंने की है।

उन्होंने कहा कि उनकी स्वयं की इस बारे में कोई इच्छा नहीं है लेकिन यदि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की कवायद की जाती है और यह पेशकश की जाती है तो वे मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। भाजपा नेता नंद किशोर यादव द्वारा कहा गया है कि बिहार में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। एनडीए लगातार सीटों पर बढ़त बनाए हुए चल रही है। 

लोजपा के नेता चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें ऊपर वाले पर पूरा विश्वास है। इस तरह के चुनाव में उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा है कि पार्टी को 150 सीटें मिलेंगी। एनडीए की सरकार बनने का उन्होंने दावा किया और कहा कि जीत के बाद सभी साथ हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। एनडीए चुनाव जीतेगी और भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री तो भाजपा का ही होगा। एनडीए में इस मसले पर कोई विवाद नहीं होगा। भाजपा नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि जिस भी प्रकार के रूझान आए हैं उनमें 50 प्रतिशत से भी अधिक सीट जीतकर बिहार में वे सरकार बनाऐंगे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी राम माधव ने कहा कि लालू के सारे दावे खोखले साबित हो गए हैं। लालू की पार्टी के प्रदर्शन से आश्चर्य हो रहा है।

दूसरी ओर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार में भाजा की जीत की बातकी। उन्होंने पार्टी को बधाई देते हुए ट्विट किया है और कहा है कि बिहार चुनाव में पार्टी को जीत मिलेगी वे लोगों को शुभकामनाऐं देकर उम्मीद कर रहे हैं कि एनडीए के नेतृत्व की अच्छी सरकार कार्य करेगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -