ऐसे न रूठा करो...
ऐसे न रूठा करो...
Share:

दोस्त हों या प्रेमी—प्रेमिका या फिर पति—पत्नी या ​फिर कोई रिश्ता रूठना—मनाना चलता ही रहता है। और फिर अगर ऐसे में बात प्रेमिका या पत्नी के रूठने की हो, तो इसका असर कुछ ज्यादा ही होता है। बेचारा प्रेमी या पति इसी उधेड़बुन में लगा रहता है कि कहीं उसकी प्रियतमा रूठ न जाए। रूठने का असर इतना ज्यादा है कि जरा सी बात पर आपने मुंह फुलाया और मनचाही वस्तु आपके सामने आ गई, लेकिन कभी कभी यह रूठना महंगा भी पड़ जाता है। 

अब हमारी एक मित्र हैं, उन्हें रूठने का बहुत शौक है।  हुआ कुछ ऐसा कि एक बार वह अपने पति से किसी बात पर रूठ गईं। पति बेचारा परेशान कि क्या बात हुई, उनकी प्रियतमा क्यों रूठी हैं। मनाने की कोशिशें की, लेकिन ​प्रियतमा तो मानने वाली नहीं थीं। अब पति ने एक सोने का गहना खरीदा और प्रियतमा को दे दिया।  मोहतरमा को लगा ये तो अच्छा तरीका है, सो अब रूठना उन्होंने शगल बना लिया। कोई भी मन का काम न हो,  वो रूठ  जातीं। उनके पति  मनाने के लिए नई—नई वस्तुएं लाकर देते। अब कल वो हमारे घर आईं, तो बड़ी परेशान थीं, हमने पूछा क्या बात है? तो  गुस्से से बोलीं कि तीन दिन से नाराज हूं, पर इस बार इन्होंने कुछ नहीं दिया। मैंने कहा नाराज किस बात पर हो, तो बोली कुछ नहीं ऐसे ही। सोचा ये मनाएंगे, लेकिन मनाना तो दूर पूछा तक नहीं। मैंने कहा यूं रोज—रोज रूठोगी, तो क्यों पूछेंगे भला? बोली बात तो सही है, चलो मैं ही जाकर बात कर लेती हूं। चलती हूं। 

कुछ ऐसा ही आजकल हमारी राजनीति में भी चल रहा है। एक पार्टी या नेता रूठे, पार्टी ने मनाया, फिर रूठे फिर मनाया, लेकिन फिर रूठे, तो पार्टी अलग हो गई। अब नेता सोच रहे हैं कि  पार्टी मनाए, तो मान जाएं। सो इसलिए कहते हैं जनाब कि रूठिए  लेकिन बार—बार नहीं। कहीं ऐसा न हो कि आपको आपका रूठना महंगा पड़ जाए, जैसे इस समय कांग्रेस को बसपा से और शिवसेना को बीजेपी से रूठना महंगा पड़ रहा है, सो रूठिए मगर प्यार से... 

तीखे बोल

कटाक्ष: सफाई में भी सफाई

कटाक्ष: जाति है कि जाती नहीं

कटाक्ष: बाबा नाम से परहेज...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -