सैम बहादुर का हिस्सा होंगी सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख
सैम बहादुर का हिस्सा होंगी सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख
Share:

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एक बार फिर एक बायोपिक में दिखाई देंगे। जी दरसल जल्द ही वह सैम मानेकशॉ की बायोपिक सैम बहादुर (Sam Bahadur) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि यह फिल्म मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बन रही है और इस फिल्म से विक्की का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। अब विक्की ने फिल्म की फीमेल लीड्स की अनाउंसमेंट कर दी है। जी दरअसल इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख नजर आने वाली हैं।

आपको बता दें कि विक्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों के साथ फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'ये हमारे लिए बहुत ही खास दिन है क्योंकि आज हम अपनी डायरेक्टर मेघना गुलजार का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और लीडिंग लेडीज का वेलकम कर रहे हैं। सान्या मल्होत्रा का बतौर सिलो मानेकशॉ और फातिमा सना शेख का बतौर श्रीमती इंद्रिरा गांधी सैम बहादुर फैमिली में स्वागत है।'

आपको बता दें कि फातिमा और सना ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की है। एक तरफ सना ने पोस्ट शेयर किया- 'हर सफल आदमी के पीछे एक इंडिपेंडेंट महिला होती है जो उसे सपोर्ट करती है। ये बहुत ही गर्व की बात है कि मुझे ऐसी ही एक महिला का किरदार निभाने को मिला है। सिलो मानेकशॉ, भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी। मेघना मैम, फातिमा और विक्की के साथ ये जर्नी शुरू करने जा इंतजार नहीं हो रहा है।' वहीं फातिमा सना शेख ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है- 'एक महिला जो साहस, शक्ति और गरिमा को परिभाषित करती। गौरव के साथ मैं सैम बहादुर की टीम ज्वाइन कर रही हूं। मैं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का किरदार निभाउंगी। इस जर्नी को मेघना मैम, विक्की और सना के साथ शुरू करने का इंतजार कर रही हूं।'

आखिर क्यों हो रही सामंथा नए गाने को बैन करने की मांग, जानिए क्या है पूरा मामला

हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स बनने पर बोली प्रियंका- "21 साल के बाद क्राउन घर वापस लाने के लिए।।।।"

उज्जैन में सोनू निगम ने किये बाबा महाकाल के दर्शन, जताई ये इच्छा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -