IPL 2022: मुंबई के खिलाफ मैदान पर उतारते ही 'दोहरा शतक' लगा देंगे राजस्थान के संजू सेमसन, जानिए कैसे ?
IPL 2022: मुंबई के खिलाफ मैदान पर उतारते ही 'दोहरा शतक' लगा देंगे राजस्थान के संजू सेमसन, जानिए कैसे ?
Share:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में शनिवार को दिन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन का यह नौवां मुकाबला होगा। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) MI के खिलाफ इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही दो​​हरा शतक लगाकर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे। संजू का यह दोहरा शतक रनों का नहीं, बल्कि मैचों का है। संजू सैमसन अपना 200वां मैच पूरे कर लेंगे। अब तक वे 199 टी20 खेल चुके हैं। उन्होंने इन 199 टी20 मैचों में 4889 रन स्कोर किए हैं।

संजू ने 199 टी20 मुकाबलों में अब तक 131 के स्ट्राइक रेट से 4889 रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने तीन शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। संजू के बल्ले से ये तीनों शतक IPL में ही निकले हैं। IPL के 122 मैचों में उन्होंने 3123 रन बनाए हैं। संजू सबसे अधिक IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में 30वें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 222 IPL मुकाबलों के साथ शीर्ष पर हैं। 

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2022 के अपने पहले मुकाबले में धमाकेदार आगाज़ किया था। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रनों से हराया था। राजस्थान ने इस मैच में छह विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर बनाया था और हैदराबाद को 7 विकेट पर 149 रन पर रोक दिया था। संजू ने मैच में महज 27 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रनों की तूफानी पारी खेली थी। 

IPL 2022: पंजाब को रौंदते हुए टॉप पर पहुंची KKR, रसेल ने 31 गेंदों में ठोंके 70 रन

तमिलनाडु पर्यटन विभाग कयाकिंग, पर्यटन को बढ़ावा देगा

इस बार डेविस कप में भारत के सामने होगी नॉर्वे की चुनौती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -